add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO देखें: सुपरमैन बन गए हैं RCB के Mohammed Azharuddeen, हवा में उड़कर यूं किया रन आउट

केरल के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद अजहरूद्दीन (Mohammed Azharuddeen) एक घरेलू मैच में विकेटकीपिंग कर रहे थे. इस दौरान वह सुपरमैन अंदाज में दिखे.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Updated on - March 16, 2021 4:19 PM IST

केरल के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद अजहरूद्दीन (Mohammed Azharuddeen) को तो अब आप जानते ही होंगे. इस बार आईपीएल ऑक्शन से पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब यह बल्लेबाज अपनी सुपरमैन विकेटकीपिंग के लिए चर्चा में है. केरल में इन दिनों प्रेजीडेंट कप टी20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें अजहरूद्दीन ने एक मौके पर हवा में उड़कर विरोधी टीम के बल्लेबाज को रन आउट कर पवेलियन भेजा. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

आईपीएल की शुरुआत से पहले अजहरूद्दीन अपने राज्य के इस टी20 टूर्नामेंट में KCA ईगल्स की टीम से खेल रहे हैं. KCA टस्कर्स के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने अपनी बेहतरीन फिटनेस का नमूना पेश करते हुए श्रीनाथ के. को जबरदस्त अंदाज में रन आउट कर दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजहर की फिटनेस और फील्डिंग में मुस्तेदी का यह वीडियो देखकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को जरूर खुशी मिल रही होगी. जब एक मौके पर टस्कर्स के ये दो बल्लेबाज तेजी से सिंगल चुराने के लिए दौड़े तो कवर्स पर तैनात फील्डर राबिन कृष्णन ने विकेटकीपर की ओर थ्रो फेंका.

हालांकि यह थ्रो स्टंप्स से दूर जा रहा था लेकिन विकेटकीपिंग कर रहे मोहम्मद अजहरूद्दीन ने तुरंत हवा में छलांग लगाकर इस गेंद को अपने दस्तानों से स्टंप की ओर मोड़ दिया और स्टंप्स पर रखीं गिल्लियां बिखेर दीं, जिससे ईगल की टीम को विकेट मिल गया. अजहर ने बॉल पकड़कर उसे स्टंप्स की ओर मोड़ने का यह काम हवा में ही किया. उनका यह अंदाज दर्शनीय था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बता दें आईपीएल ऑक्शन (IPL 2021) से पहले अजहर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ महज 52 गेंदों में 137 रन जड़कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उनकी इस पावरहीटिंग के दमखम को देखकर आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में अपने खेमे में किया है.