• Home
  • News
  • RCB Sale: Aditya Birla Group-Led Consortium Purchase Royal Challengers Bengaluru in Record Breaking Deal

बिक गई विराट कोहली की टीम RCB, जानें कितने हजार करोड़ रुपये में कौन बना नया मालिक

नई दिल्ली: आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 1.78 अरब डॉलर (लगभग 16,725 करोड़ रुपए) में खरीद लिया है. एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, ‘क्रिकबज’ ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि इस कंसोर्टियम...

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 24, 2026, 09:53 PM IST

Published On Mar 24, 2026, 09:53 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2026, 09:53 PM IST

bcci

नई दिल्ली: आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 1.78 अरब डॉलर (लगभग 16,725 करोड़ रुपए) में खरीद लिया है.

एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, ‘क्रिकबज’ ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि इस कंसोर्टियम के अन्य सदस्य बोल्ट वेंचर्स (बोल्ट) और ब्लैकस्टोकन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रेटेजी (बीएक्सपीई, ब्लैकस्टोकन) हैं. इन सभी ने मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा है. आरसीबी आईपीएल की आठ मूल फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसका गठन 2008 में पहले सीजन से पहले किया गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन चार ग्रुप के कंसोर्टियम ने यूके की कंपनी डियाजियो पीएलसी की सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) के साथ एक पक्का समझौता किया है, जिसके तहत वे आरसीबी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेंगे. इस सौदे में आईपीएल और डब्ल्यूपीएल, दोनों की पुरुष और महिला टीमें शामिल हैं.

नई मालिकाना संरचना के तहत, आदित्य बिड़ला ग्रुप के निदेशक आर्यमन विक्रम बिड़ला चेयरमैन का पद संभालेंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, इस कंसोर्टियम में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ वायरल पटेल भी शामिल हैं.

यह अधिग्रहण नियामक निकायों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल व डब्ल्यूपीएल के शासी निकायों से मिलने वाली सामान्य मंजूरी पर निर्भर है.

डियाजियो पीएलसी ने कुछ महीने पहले आरसीबी को बिक्री के लिए पेश किया था, जिसके बाद कई इच्छुक खरीदारों ने इस फ्रेंचाइजी को खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी. इनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आदर पूनावाला भी शामिल थे.

आरसीबी पहली और एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसके पास एक ही समय में आईपीएल और डब्ल्यूपीएल, दोनों के खिताब मौजूद हैं. आरसीबी की पुरुष टीम ने आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीता था, जिसके बाद फरवरी 2026 में महिला टीम ने भी डब्ल्यूपीएल का अपना दूसरा खिताब जीतकर इस उपलब्धि को दोहराया.

आरसीबी फ्रेंचाइजी को एक बोली-प्रक्रिया के जरिए तत्कालीन शराब कारोबारी विजय माल्या ने खरीदा था, जिसमें युवा विराट कोहली को ‘आइकन प्लेयर’ के तौर पर शामिल किया गया था. डियाजियो पीएलसी ने आरसीबी फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण तब किया, जब उसने माल्या से यूनाइटेड स्पिरिट्स को अपने नियंत्रण में लिया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick