- Home
- News
- RCB Star batter Phil Salt returns home for scans after being sidelined with injured finger
आईपीएल 2026 के बीच आरसीबी को झटका, अपने देश लौटा यह विस्फोटक बल्लेबाज
अगर उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हो पाती है तो IPL नियमों के तहत RCB उनके रिप्लेसमेंट पर साइन कर सकती है.
Published On May 04, 2026, 01:54 PM IST
Last UpdatedMay 04, 2026, 01:54 PM IST
RCB
आईपीएल 2026 के बीच आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट उंगली की चोट के स्कैन के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं. सॉल्ट चोट की वजह से पिछले तीन मैच से आरसीबी का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह जैकब बेथेल को मौका दिया गया है.
RCB ने फिल सॉल्ट की चोट को लेकर आधिकारिक रुप से जानकारी नहीं दी है. मगर ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ मैच के दौरान एक बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते समय उन्होंने अपने बाएं हाथ की उंगली चोटिल कर ली थी. सॉल्ट ने इस सीजन की शुरुआत शानदार की थी और छह पारियों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे.
इंग्लैंड टीम प्रबंधन के अनुरोध पर लौटे सॉल्ट
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक ECB के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी सॉल्ट, इंग्लैंड टीम प्रबंधन के अनुरोध पर घर लौट गए हैं और अपनी उंगली का स्कैन कराया है. खिलाड़ी और टीम दोनों को उम्मीद है कि उनकी उंगली जल्द ठीक हो जाएगी और वह इस महीने भारत लौट सकेंगे. अगर सॉल्ट की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हो पाती है तो IPL नियमों के तहत RCB उनके रिप्लेसमेंट पर साइन कर सकती है.
LSG के खिलाफ होना है आरसीबी का अगला मुकाबला
सॉल्ट की गैरमौजूदगी में उनके इंग्लिश टीममेट बेथेल को विराट कोहली के साथ ओपनिंग करने का मौक़ा मिला है, हालांकि वह तीन पारियों में सिर्फ 39 रन बनाकर प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं. आरसीबी इस समय छह दिन के ब्रेक पर है. आरसीबी का अगला मैच गुरुवार लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ होना है. आरसीबी की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है.