रॉयल चैंलजर्स बैंगलोर टीम ने इस भारतीय बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर से ट्रेड किया

आरसीबी ने आईपीएल 2019 के लिए क्विंटन डी कॉक के बाद मनदीप सिंह को ट्रेड किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 28, 2018, 04:54 PM IST

Published On Oct 28, 2018, 04:54 PM IST

Last UpdatedOct 28, 2018, 04:54 PM IST

Royal Challengers Bangalore © AFP

दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को दिल्ली डेयरडेविल्स को बेचन के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने बल्लेबाज मनदीप सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनस के साथ ट्रेड कर लिया है।

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक 2019 के आईपीएल सीजन से पहले खुली ट्रेड विंडो के तरह आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब टीमों ने मनदीप सिंह और मार्कस स्टोइनिस की अदला-बदली कर ली है। गौरतलब है कि किंग्स टीम ने पिछले सीजन राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर 6.20 करोड़ की राशि में स्टोइनिस को रीटेन किया था। ऑस्ट्रेलिया टीम का ये ऑलराउंडर खिलाड़ी आरसीबी टीम में संतुलन लाने का काम करेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि दोनों फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन आरसीबी के इस ट्वीट ने अफवाहों को हवा जरूर दे दी है।

Editor's Pick