add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

RCB unbox event 2024: आरसीबी की नई जर्सी लॉन्च, टीम के नाम में भी हुआ बदलाव

आरसीबी के इस अनबॉक्सिंग इवेंट को आरसीबी के यूट्यूब चैनल और उसके वेबसाइट पर भी फैंस देख सकते हैं.

RCB New Jersey
Image credit-

आईपीएल के शुरु होने से पहले आरसीबी की टीम की तरफ से चिन्नास्वामी स्टेडियम में अनबॉक्सिंग इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट में टीम की नई जर्सी लॉन्च की गई. वहीं टीम का नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु करने का फैसला लिया गया.

आरसीबी की नई जर्सी लॉन्च

आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है. विराट, फाफ डू प्लेसिस और स्मृति मंधाना की नई जर्सी के साथ तस्वीर सामने आई है.

एलन वॉकर ने शुरु की परफॉर्मेंस

महिला टीम के बाद अनबॉक्सिंग इवेंट में फेमस डीजे एलन वॉकर की परफॉर्मेंस हो रही है.

स्मृति मंधाना ने लगाई ट्रॉफी के साथ स्टेडियम के चक्कर

स्मृति मंधाना और पूरी महिला टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ चक्कर लगी रही है.

आरसीबी अनबॉक्सिंग इवेंट की शुरुआत  हो चुकी हैं. ब्रोधा वी के बाद स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी ले कर पहुंची हैं.स्मृति मंधाना साथ पूरी महिला टीम भी है.

चिन्नास्वामी में विराट कोहली की एंट्री

आरसीबी अनबॉक्सिंग इवेंट, लाइव अपडेट्स

आईपीएल के शुरु होने से पहले आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अनबॉक्सिंग इवेंट कर रही है. इस इवेंट में आरसीबी के बड़े खिलाड़ी भी शामिल होंगे

Trending This Week