add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

RCB vs DC: दिल्ली ने लगाया जीत का चौका, आरसीबी को घर में घुसकर दी मात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला रहा है. मैच के लाइव अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

RCB vs DC

RCB vs DC:  कुलदीप यादव और विपराज निगम की फिरकी के जादू के बाद केएल राहुल के 53 गेंद में 93 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए बृहस्पतिवार को आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हरा दिया ।

पहले क्षेत्ररक्षण चुनते हुए दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को सात विकेट पर 163 रन पर रोक दिया । जवाब में दिल्ली ने 13 गेंद बाकी रहते चार विकेट पर 169 रन बनाकर जीत दर्ज की । राहुल ने यश दयाल को छक्का जड़कर विजयी रन लिये ।

राहुल ने 53 गेंद में सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 111 रन बनाये । उन्होंने पांचवें विकेट के लिये ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 111 रन की साझेदारी की । स्टब्स 38 रन बनाकर नाबाद रहे ।

RCB vs DC Live: दिल्ली को लगा चौथा झटका, कप्तान अक्षर पटेल आउट

दिल्ली को चौथा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा है.

RCB vs DC Live: दिल्ली को लगा दूसरा झटका, मैकगर्क लौटे पवेलियन

दिल्ली को दूसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका मैकगर्क के रूप में लगा है. मैकगर्क भुवनेश्वर कुमार के शिकार बने.

RCB vs DC Live: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू, डुप्लेसी और मैकगर्क क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए फाफ डुप्लेसी और मैकगर्क क्रीज पर उतरे हैं.

RCB vs DC Live: आरसीबी ने दिल्ली को दिया 164 रन का लक्ष्य, विपराज ने गेंद से किया कमाल

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 164 रन का लक्ष्य दिया है. दिल्ली के लिए इस मैच में विपराज निगम ने गेंद से कमाल करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए.

RCB vs DC Live: आरसीबी को लगा छठा झटका, कप्तान पाटीदार आउट

दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका कप्तान रजत पाटीदार के रूप में लगा है.

RCB vs DC Live: आरसीबी को लगा तीसरा झटका, विराट कोहली लौटे पवेलियन

आरसीबी को मुकाबले में तीसरा झटका लग चुका है. टीम को यह बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा है. कोहली 22 रन बनाकर विपराज निगम का शिकार बने.

RCB vs DC Live: आरसीबी को लगा दूसरा झटका, पड्डिकल लौटे पवेलियन

आरसीबी को दूसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका देवदत्त पड्डिकल के रूप में लगा है. पड्डिकल 1 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने.

RCB vs DC Live: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू, कोहली और सॉल्ट क्रीज पर

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर उतरे हैं.

RCB vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, आरसीबी को दिया बल्लेबाजी का न्योता

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत लिया है. टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

Trending This Week