• Home
  • News
  • RCB vs GT IPL 2026 Final Shubman Gill Stats at ahmedabad virat kohli

RCB के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है GT का यह सितारा, आंकड़े खुद दे रहे गवाही

गुजरात टाइटंस और आरसीबी के आज आज आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच में आरसीबी को सबसे बड़ा खतरा गुजरात के इस खिलाड़ी से रहेगा.

Edited By : Saurav Kumar |May 31, 2026, 12:44 PM IST

Published On May 31, 2026, 12:44 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2026, 12:44 PM IST

Biggest Threat for RCB: आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम खिताबी मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेगी. दोनों टीम आईपीएल इतिहास में आज अपना दूसरा खिताब जीतने उतरेगी. दोनों टीम इस खिताबी मुकाबले में अपना पूरा दम लगाते हुए नजर आएगी. इस सीजन गुजरात और आरसीबी दोनों का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है. ऐसे में फैंस को इस मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. इस मैच में आरसीबी के लिए एक बड़ा खतरा गुजरात के कप्तान शुभमन गिल बन सकते हैं. ऐसा हम यू हीं नहीं कह रहे हैं. ये शुभमन गिल के आंकड़े बता रहे हैं.

गिल को बहुत रास आता है अहमदाबाद

दरअसल, गुजरात टाइटंस के कप्तान को अहमदाबाद का मैदान खूब रास आता है. जीटी के होम ग्राउंड पर गिल ने अब तक 31 पारियों में 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,374 रन बनाए हैं. वह इस मैदान पर 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गिल का सर्वाधिक स्कोर 129 रन रहा है. आरसीबी के लिए चिंता की बात यह भी है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान की मौजूदा फॉर्म भी शानदार चल रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अकेले दम पर जीटी को जीत दिलाई थी. गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग में शुभमन ने 15 चौके और 3 छक्के लगाए थे.

पिछले मैच में जड़ चुके हैं शतक

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल दूसरे नंबर पर हैं. वह इस सीजन खेले 15 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 722 रन बना चुके हैं. ऐसे में अगर आरसीबी को अपने खिताब का बचाव करना है, तो गिल को फाइनल में जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा.

हालांकि, पहले क्वालीफायर में गिल का बल्ला आरसीबी के खिलाफ पूरी तरह से खामोश रहा था और वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए थे. पहले क्वालीफायर में जीटी को आरसीबी के खिलाफ 92 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी. अपने घरेलू मैदान पर जीटी पिछली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में अब तक 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 15 में जीत नसीब हुई है. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन खेले 7 मुकाबलों में से जीटी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

Editor's Pick