RCB vs GT IPL 2026: आरसीबी ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए नौ मुकाबलों में बेंगलुरु ने पांच और गुजरात ने चार बार जीत हासिल की है.
Published On May 31, 2026, 05:13 PM IST
Last UpdatedMay 31, 2026, 05:13 PM IST
RCB VS GT Final
RCB vs GT IPL 2026 Final Match: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए. आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो दो विकेट चटकाए.
आरसीबी ने गेंदबाजों ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए पावरप्ले में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (10) और साई सुदर्शन (12) के विकेट झटक लिए. गुजरात टाइटन्स की टीम इन झटकों से उबर नहीं सकी, सिर्फ वाशिंगटर सुंदर ही टिककर 37 गेंद खेल सके जिसमें उन्होंने नाबाद 50 रन बनाए, उनके अलावा निशांत सिंधू ने 20 रन का योगदान दिया.
विराट कोहली के 42 बॉल में 75 रन की नाबाद पारी से आरसीबी ने इस टारगेट को 18 ओवर में हासिल कर लिया.
Follow Updates here:
RCB vs GT Live Score, IPL 2026: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट सब- प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
RCB vs GT Live Score, IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट सब- वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
RCB vs GT Live Score, IPL 2026: क्या रोहित- धोनी की लिस्ट में शामिल होंगे रजत पाटीदार ?
RCB vs GT Live Score, IPL 2026: आरसीबी की टीम अगर आईपीएल 2026 का खिताब जीतती है तो टीम के कप्तान रजत पाटीदार के पास एमएस धोनी और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो सकते हैं. आरसीबी अगर चैंपियन बनती है तो टीम लगातार दो खिताब जीतेगी. इससे पहले 2010-2011 में धोनी ने चेन्नई को दो लगातार और 2019-2020 में रोहित ने मुंबई इंडियंस को दो लगातार खिताब दिलाया था.
A night where dreams turn into reality ✨
It's not just a #Final, it's a 𝘽𝙖𝙩𝙩𝙡𝙚 𝙛𝙤𝙧 𝙂𝙡𝙤𝙧𝙮 🏆
History beckons in Ahmedabad ⌛️#TATAIPL | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/GiFL7dfL4n
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
RCB vs GT Live Score, IPL 2026: कौन बनेगा चैंपियन ? आरसीबी के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आज इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में अब से थोड़ी देर बाद यानि शाम सात बजे से आमने-सामने होंगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. शाम सात बजे टॉस होगा और शाम 7.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.