- क्रिकेट न्यूज़
- News
- RCB vs KKR IPL 2026 Raipur Pitch report Virat Kohli Ajinkya Rahane
RCB vs KKR: गेंदबाज की होगी बल्ले-बल्ले या बल्लेबाज मचाएंगे तहलका? जानिए कैसी रहेगी रायपुर की पिच
आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है. मैच से पहले जानिए रायपुर की पिच किसका देगी साथ.
Published On May 13, 2026, 01:04 PM IST
Last UpdatedMay 13, 2026, 01:04 PM IST
rcb vs kkr Pitch Report
RCB vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है. दोनों टीमों के बीच यह धमाकेदार मुकाबला शाम 7.30 से शुरू होगा. इस सीजन में अब तक दोनों टीमों की प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. एक ओर आरसीबी अपने कमाल के प्रदर्शन से टॉप-4 में अपनी जगह बनाए हुए है तो दूसरी ओर केकेआर के लिए शुरुआती कुछ मुकाबले ठीक नहीं रहे थे लेकिन उसके बाद कोलकाता की टीम ने जबरदस्त अंदाज में वापसी की और कमाल के फॉर्म में चल रही है. दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए यही माना जा रहा है कि रायपुर में आज फैंस को हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा.
पिच किसका देगी साथ?
जबरदस्त मुकाबले की बात जब भी होती है फैंस के मन में सबसे पहला विचार पिच को लेकर होता है. रायपुर की पिच पर गेंदबाज मौज करते हुए दिख सकते हैं. यहां की पिच गेंदबाजों को काफी रास आती है और यहां बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता है. खासतौर पर यहां के मैदान पर ओस भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकती है ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने में थोड़ी आसानी होगी.
पिच को देखते हुए यही माना जा सकता है कि इस मैदान पर कोई भी टीम के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. क्योंकि चेज करना इस मैदान पर टीम के लिए आसान होगा.
विराट कोहली पर रहेगी सबकी निगाहें
मुकाबले में क्रिकेट फैंस की नजरें सबसे ज्यादा आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर होगी. कोहली पिछले 2 मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. ऐसे में फैंस यही चाहते हैं कि विराट का बल्ला इस मैदान पर चले और वह कोहली की एक करिश्माई पारी देख सकें. हालांकि केकेआर की टीम यही चाहेगी कि कोहली इस मुकाबले में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए जिससे केकेआर मैच में बनी रहे और मैच जीतने में सफलता पा सके.