IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपरजायंट्स को पांच विकेट से हराया
लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन पर ऑल आउट हो गई, आरसीबी की टीम ने इस टारगेट को 15.1 ओवर में हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 49 रन की पारी खेली.
Edited By : Bharat Malhotra |Apr 15, 2026, 06:24 PM IST
Published On Apr 15, 2026, 06:24 PM IST
Last UpdatedApr 15, 2026, 06:24 PM IST
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
IPL 2026 के 23वें मैच आरसीबी की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को पांच विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम आठ अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.
लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन पर ऑल आउट हो गई. रासिख सलाम ने चार विकेट चटकाए, वहीं भुवनेश्वर कुमार को तीन सफलता मिली. आरसीबी की टीम ने इस टारगेट को 15.1 ओवर में हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 49 रन की पारी खेली.
Next Article