RCB vs MI, IPL 2021: अंतिम ओवरों में फंस गया था मैच, Virat Kohli ने बताया कैसे कर पाए वापसी

विराट कोहली ने मैच में 29 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 10, 2021, 09:05 AM IST

Published On Apr 10, 2021, 09:05 AM IST

Last UpdatedApr 10, 2021, 09:05 AM IST

Virat Kohli with Ishan Kishan @ IPL

Virat Kohli with Ishan Kishan @ IPL

अपने पहले (IPL 2021) खिताब के लिए तरस रही विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्‍तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने शुक्रवार को आईपीएल 2021 के पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians) को मात दी। मैच के बाद कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि जीत से आगाज करना महत्वपूर्ण है और उनके पास कई विकल्प होने के कारण वे मैच में वापसी करने में सफल रहे।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने ने कहा, ‘‘पिछली बार भी हमने पहला मैच जीता था। अपनी टीम का आकलन करने के लिये मजबूत टीम के खिलाफ खेलना महत्वपूर्ण है। हर किसी ने अपना योगदान दिया। हमारे पास कई विकल्प थे जिससे हम वापसी करने में सफल रहे।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, ‘‘पहली पारी में पिच अच्छी लग रही थी लेकिन बाद में गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी। इसलिए साझेदारी महत्वपूर्ण थी। यह मैदान वैसा नहीं है जिस पर आप जब चाहो शॉट लगा सकते हो।’’

आरसीबी की जीत के नायक डिविलियर्स ने कहा कि उनकी टीम जानती थी कि इस पिच पर 160 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा।

डिविलियर्स (Ab de Villiers) ने कहा, ‘‘मैच बेहतरीन था। हम जानते थे कि यह बल्लेबाजी के लिये आसान पिच नहीं है और यह उन विकेटों में शामिल है जो मैच आगे बढ़ने के साथ कड़ा होता जा रहा था। इसलिए हम जानते थे कि यदि हम आखिरी गेंद तक मैच खींचने में सफल रहे तो हमारे पास मौका रहेगा। ’’

मैन आफ द मैच हर्षल पटेल ने कहा, ‘‘जब आरसीबी ने मुझे लिया तो बताया कि मैं उनकी योजना का हिस्सा हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं उनके भरोसे पर खरा उतरा। मुझे पता नहीं था कि मैं मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज हूं। मैंने पहली बार पांच विकेट लिये और वह भी मुंबई के खिलाफ हासिल किये इसलिए यह विशेष है।’’

Editor's Pick