• Home
  • News
  • RCB vs MI IPL 2026 Virat Kohli Golden Duck on Deepak Chahar Against Mumbai Indians 2nd time in a row

IPL 2026 RCB vs MI: लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट हुए विराट कोहली, आईपीएल में पिछली बार कब हुआ था ऐसा

रायपुर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार, 10 मई को खेले गए आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में चोटी पर पहुंच गई. लेकिन आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में खाता नहीं खोल पाए. इससे पिछले मैच में...

Edited By : Bharat Malhotra |May 11, 2026, 06:57 AM IST

Published On May 11, 2026, 06:57 AM IST

Last UpdatedMay 11, 2026, 06:57 AM IST

Virat Kohli golden duck against mumbai indians

विराट कोहली बिना कोई रन बनाए हुए आउट

रायपुर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार, 10 मई को खेले गए आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में चोटी पर पहुंच गई. लेकिन आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में खाता नहीं खोल पाए. इससे पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी कोहली ने कोई रन नहीं बनाया था.

स्कोरकार्ड- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2026, मैच-54

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह सिर्फ दूसरी बार है जब कोहली आईपीएल में लगातार दूसरी बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हों. मुंबई इंडियंस के खिलाफ दीपक चाहर की गेंद पर कोहली राजा बाबा को कैच दे बैठे. इससे पहले साल 2022 में कोहली लगातार दो पारियों में बिना कोई रन बनाए आउट हुए थे. 2018 से 2025 सीजन के बीच विराट कोहली एक बार भी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीरो पर आउट नहीं हुए थे. लेकिन 2026 के सीजन में वह दो बार खाता खोले बिना पविलियन लौटे हैं.

आईपीएल में दीपक चाहर के सामने कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड

पारी: 11
गेंद: 60
रन: 80
आउट: 2
स्ट्राइक रेट: 133.3

खराब रही बेंगलुरु की टीम की शुरुआत

मुंबई इंडियंस से मिले 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की शुरुआत करने उतरे कोहली पहले ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी सस्ते में पवेलियन लौटे और वह 8 रन ही बना सके.

क्रुणाल पंड्या ने खेली जुझारू पारी

क्रुणाल पंड्या ने हालांकि बहुत ही कमाल का खेल दिखाया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जुझारू पारी खेली. उन्होंने 46 गेंद पर 73 रन बनाए. इस पारी की मदद से बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया. इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने भी दो गेंद पर सात रन बनाकर मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेरा. मुंबई की ओर से कार्बिन बॉश ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट अपने नाम किए.

इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए. टीम की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए. तिलक ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, नमन धीर ने 32 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया. नमन ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए. हालांकि, रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके.

रिकेल्टन 2 रन बनाकर आउट हुए, तो रोहित अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 10 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. राज बावा ने 16 रनों का योगदान दिया. आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं, हेजलवुड, रसिख और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick