WPL 2024: MI को हरा फाइनल में पहुंची RCB, दिल्ली मैट्रो में मना जीत का जश्न

RCB ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराते हुए पहली बार WPL के फाइनल में जगह बना ली है. खिताब के लिए अब उसकी टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी.

Edited By : Vanson Soral |Mar 15, 2024, 11:18 PM IST

Published On Mar 15, 2024, 11:18 PM IST

Last UpdatedMar 15, 2024, 11:18 PM IST

RCB

PIC- TWITTER

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग के बेहद रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को पांच रन से हराया. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने WPL के फाइनल में पहली बार जगह बना ली. अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. एक समय मुकाबले में मुंबई की आसान जीत नजर आ रही थी लेकिन कप्तान हरमनप्रीत के आउट होते ही RCB ने वापसी की और फिर आखिरी ओवर में मैच अपने नाम कर लिया. अपनी टीम की इस शानदार जीत से RCB फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर RCB…RCB ट्रैंड हो रहा है. RCB की इस जीत की नायिका रहीं ऐलिसे पैरी जिन्होंने अर्धशतक जड़ने के अलावा एक विकेट भी अपने नाम किया.

पिछली बार की चैंपियन को हराकर आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. ऐसे में ये जीत आरसीबी के लिए काफी बड़ी जीत है. अब आरसीबी फाइनल में पहला खिताब जीतने के इरादे से दिल्ली के खिलाफ उतरेगी.

Editor's Pick