- क्रिकेट न्यूज़
- News
- RCB VS PBKS Virat Kohli leading rcb in place of Faf du Plessis Playing eleven in PBKS VS RCB Match
PBKS VS RCB: कोहली के हाथ में आरसीबी की कमान, सैम करन पंजाब का करेंगे नेतृत्व, जानिए प्लेइंग-11
शिखर धवन और फाफ डू प्लेसिस चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. फाफ डू प्लेसिस इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में उतरेंगे.
Published On Apr 20, 2023, 03:17 PM IST
Last UpdatedApr 20, 2023, 03:17 PM IST
PBKS VS RCB (Photo-IPLT20,Com)
आईपीएल 2023 में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने- सामने है. यह मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. कगिसो रबाडा आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. नाथन एलिस और लियाम लिविंगस्टन मुकाबला खेल रहे हैं.
कोहली के हाथ में आरसीबी की कमान:
विराट कोहली फाफ डू प्लेसिस की जगह टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. RCB के नियमित कप्तान फॉफ डुप्लेसी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर यह मैच खेलेंगे लेकिन मैदान पर नजर नहीं आएंगे. विजयकुमार वैशाख की जगह पर डुप्लेसी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आएंगे. वहीं शिखर धवन की जगह सैम करन पंजाब किंग्स की कमान संभाल रहे हैं.
कोहली ने टॉस के वक्त बताया कि फाफ डुप्लेसिस की पसलियों में चोट है और इसी वजह से वह फील्डिंग नहीं कर सकते. विराट कोहली ने कहा, ‘फाफ आज पसलियों में चोट के चलते फील्डिंग नहीं कर सकते. वह एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं. वह विजयकुमरार बैसाख के साथ स्विच करेंगे. हमें वही करना होगा जो हम चाहते हैं.’
विराट कोहली ने साल 2021 के आईपीएल की शुरुआत से पहले कोहली ने बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. वह बतौर बैंगलोर के कप्तान उनका आखिरी सीजन था.
दोनों टीमें:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन):
विराट कोहली (C), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर:
वैशाख विजयकुमार,डेविड विली,कर्ण शर्मा,आकाश दीप,अनुज रावतपंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
अथर्व तायदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन (C), जितेश शर्मा (W), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर:
प्रभसिमरन सिंह,मोहित राठी,शिवम सिंह,ऋषि धवन,सिकंदर रजा