• Home
  • News
  • RCB Vs SRH IPL 2026: आरसीबी की जीत से शुरुआत, सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया

RCB Vs SRH IPL 2026: आरसीबी की जीत से शुरुआत, सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 202 रन का टारगेट रखा था, आरसीबी की टीम ने 15.4 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 28, 2026, 06:38 PM IST

Published On Mar 28, 2026, 06:38 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2026, 06:38 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

RCB Vs SRH: जैकब डफी की धारदार गेंदबाजी (तीन विकेट) के बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से पिछले सीजन की विजेता आरसीबी ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. शनिवार को खेले गए आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 202 रन का टारगेट रखा था, आरसीबी की टीम ने 15.4 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने सबसे तेज 200 प्लस का टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट सब: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन

आरसीबी: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

Follow Updates here:

RCB Vs SRH IPL 2026: आरसीबी की जीत से शुरुआत, सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया

RCB Vs SRH IPL 2026: आरसीबी की जीत से शुरुआत, सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: आरसीबी की विस्फोटक शुरुआत

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: आरसीबी की विस्फोटक शुरुआत. आरसीबी ने छह ओवर में एक विकेट पर 76 रन बनाए हैं. विराट कोहली 20 रन और देवदत्त पडिक्कल 41 रन बनाकर नाबाद हैं. आरसीबी ने फिल साल्ट (08) के रुप में एकमात्र विकेट गंवाया, वह जयदेव उनादकट का शिकार बने.

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को दिया 202 रन का टारगेट

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को दिया 202 रन का टारगेट. सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए.

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: ईशान किशन 80 रन की पारी खेलकर आउट

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: ईशान किशन 80 रन की पारी खेलकर आउट. अभिनंदन सिंह की गेंद पर फिल सॉल्ट ने लपका कमाल का कैच. इससे पहले सॉल्ट ने क्लासेन का बेहतरीन कैच लपका था.

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, हेनरिक क्लासेन आउट

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, हेनरिक क्लासेन आउट. क्लासेन ने 22 बॉल में 31 रन की पारी खेली. रोमारियो शेफर्ड को मिली सफलता.

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: ईशान किशन का अर्धशतक

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: ईशान किशन का अर्धशतक. उन्होंने 27 बॉल में यह कारनामा किया है.

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: ईशान किशन- हेनरिक क्लासेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: ईशान किशन- हेनरिक क्लासेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी. दोनों ने 28 बॉल में 50 रन जोड़े हैं. ईशान किशन 38 रन और क्लासेन 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: जैकब डफी को मिली तीसरी सफलता, मुश्किल में सनराइजर्स हैदराबाद

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: जैकब डफी को मिली तीसरी सफलता, नीतीश रेड्डी सिर्फ 01 रन की पारी खेलकर आउट. मुश्किल में सनराइजर्स हैदराबाद

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: जैकब डफी ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: जैकब डफी ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट. उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर ट्रैविस हेड को भी चलता किया. ट्रैविस हेड ने 11 रन की पारी खेली.

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: अभिषेक शर्मा आउट, SRH को लगा पहला झटका

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: अभिषेक शर्मा आउट,  SRH को लगा पहला झटका. जैकब डफी को डेब्यू विकेट के रुप में अभिषेक शर्मा का विकेट मिला. अभिषेक शर्मा ने सात रन (08 गेंद) की पारी खेली.

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: इम्पैक्ट सब प्लेयर्स की लिस्ट

सनराइजर्स हैदराबाद: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

आरसीबी: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: आरसीबी ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: आरसीबी ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

RCB Vs SRH IPL 2026 Live: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी के सामने SRH की चुनौती

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आज पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB VS SRH) की टीम आमने-सामने है. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

Editor's Pick