add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

LIVE BLOG

RCBW VS UPW Live: आरसीबी vs यूपी वारियर्स, लाइव स्कोर, अपडेट्स

RCBW VS UPW: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स के बीच खेले जा रहे मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

RCBW VS UPW
(Photo- WPL Twitter)

RCB Women vs UP Warriorz: वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मैच में यूपी वारियर्स को दो रन से हरा दिया. आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य रखा था, यूपी वॉरियर्स की टीम 155 रन ही बना सकी. पांच विकेट लेने वाली शोभना आशा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

दोनों टीमों का स्क्वाड:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, शोभना आशा, रेणुका ठाकुर सिंह

यूपी वारियर्स (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, पूनम खेमनार, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, साइमा ठाकोर

आरसीबी ने दो रन से जीता मुकाबला

आरसीबी ने दो रन से जीता मुकाबला. 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी.

आखिरी ओवर में 11 रन बनाने हैं यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए

यूपी वॉरियर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने हैं

यूपी वॉरियर्स को लगा सातवां झटका

यूपी वॉरियर्स ने 147 रन के स्कोर पर सातवां विकेट गंवाया. पूनम खेमनार सात गेंद में 14 रन की पारी खेलकर आउट. मैच में रोमांच बना हुआ है. क्या दीप्ति शर्मा यूपी का बेड़ा पार लगाएंगी ?

18 ओवर में यूपी वॉरियर्स- 142/6

18 ओवर का खेल पूरा हुआ. यूपी वॉरियर्स ने छह विकेट पर 142 रन बनाए हैं. खेमनार 10 रन और दीप्ति शर्मा 05 रन बनाकर नाबाद हैं. 12 गेंद में यूपी को जीत के लिए 16 रन बनाने हैं.

यूपी ने छठा विकेट खोया, एक ही ओवर में गिरे तीन विकेट

यूपी वॉरियर्स ने एक और विकेट गंवाया. शोभना आशा ने किरण नवगिरे को किया आउट. एक ही ओवर में शोभना आशा ने तीन विकेट चटका दिए हैं. शोभना आशा ने ‘पंजा’ लगाया है. शोभना आशा वीमेंस प्रीमियर लीग में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज हैं.

यूपी वॉरियर्स ने पांचवां विकेट गंवाया

यूपी वॉरियर्स ने पांचवां विकेट गंवाया, ग्रेस हैरिस 23 गेंद में 38 रन की पारी खेलकर आउट. शोभना आशा  ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए.

यूपी वॉरियर्स को चौथा झटका

यूपी वॉरियर्स को चौथा झटका लगा है. श्वेता सहरावत 25 गेंद में 31 रन की पारी खेलकर आउट हुईं. शोभना आशा को मिली तीसरी सफलता, स्मृति मंधाना ने लपका शानदार कैच.

16 ओवर में यूपी वॉरियर्स का स्कोर-126/3

16 ओवर का खेल पूरा हुआ, यूपी वॉरियर्स ने तीन विकेट पर 126 रन बनाए हैं. ग्रेस हैरिस (38) और श्वेता सहरावत (31) के बीच 77 रन (46 गेंद) की साझेदारी हो चुकी है.

यूपी वॉरियर्स का स्कोर 100 के पार

यूपी वॉरियर्स ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ग्रेस हैरिस और श्वेता सहरावत के बीच 33 गेंद में 53 रन की साझेदारी हो चुकी है. ग्रेस हैरिस 28 रन और श्वेता सहरावत 22 रन बनाकर नाबाद हैं. 14 ओवर में यूपी का स्कोर-102/3

10 ओवर में यूपी वॉरियर्स का स्कोर- 63/3

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. यूपी वॉरियर्स ने तीन विकेट पर 63 रन बनाए हैं. ग्रेस हैरिस 10 रन और श्वेता सहरावत 04 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

यूपी वॉरियर्स ने तीसरा विकेट गंवाया

यूपी वॉरियर्स को लगा बड़ा झटका. ताहिला मैकग्रा 22 रन बनाकर आउट. आशा को एक ही ओवर में मिली दूसरी सफलता. 49 रन के स्कोर पर यूपी के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

यूपी वॉरियर्स को लगा दूसरा झटका

यूपी वॉरियर्स को लगा दूसरा झटका, वृंदा दिनेश 18 रन (28 गेंद) की पारी खेलकर आउट. 48 रन के स्कोर पर यूपी ने दूसरा विकेट गंवाया है.

सात ओवर में यूपी वॉरियर्स का स्कोर-43/1

सात ओवर का खेल खत्म हुआ. टाइम आउट का समय, यूपी वॉरियर्स ने एक विकेट पर 43 रन बनाए हैं.

पांच ओवर में यूपी वॉरियर्स का स्कोर-28/1

पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. यूपी वॉरियर्स ने एक विकेट पर 28 रन बनाए हैं. वृंदा 15 रन और ताहिला मैकग्रा 07 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

यूपी वॉरियर्स को पहला झटका, एलिसा हिली आउट

यूपी वॉरियर्स को 10 रन के स्कोर पर लगा पहला झटका. एलिसा हिली पांच रन की पारी खेलकर आउट.

आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को दिया 158 रन का लक्ष्य

20 ओवर का खेल पूरा हुआ. आरसीबी ने छह विकेट पर 157 रन बनाए. यूपी वॉरियर्स के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य है. श्रेयंका पाटिल ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर जड़ा छक्का.

रिचा घोष आउट, आरसीबी को छठा झटका

आरसीबी को लगा बड़ा झटका. रिचा घोष 37 गेंद में 62 रन की पारी खेलकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गई. 144 रन के स्कोर पर आरसीबी ने छठा विकेट गंवाया. 19 ओवर में आरसीबी- 145/6

रिचा घोष का अर्धशतक

रिचा घोष ने 31 गेंद में जड़ा अर्धशतक. काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रही हैं रिचा घोष.

आरसीबी को लगा पांचवां झटका

आरसीबी ने एक ही ओवर में दो विकेट गंवाए. वेयरहम खाता भी नहीं खोल सकीं. राजेश्वरी गायकवाड़ को मिली एक और सफलता.

आरसीबी को चौथा झटका, मेघना आउट

आरसीबी ने 125 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है. मेघना 44 गेंद में 53 रन की पारी खेलकर राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर स्टंप आउट हुई.

15 ओवर में आरसीबी का स्कोर-115/3

15 ओवर का खेल पूरा हुआ. आरसीबी ने तीन विकेट पर 115 रन बनाए हैं. मेघना 52 रन और रिचा घोष 38 रन बनाकर नाबाद हैं.

आरसीबी का स्कोर 100 के पार

आरसीबी ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. एस. मेघना और रिचा घोष के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. 14 ओवर में आरसीबी का स्कोर-107/3. एस मेघना 40 गेंद में 50 रन और रिचा घोष 21 गेंद में 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

एस मेघना ने जड़ा अर्धशतक

एस मेघना ने 40 गेंद में जड़ा अर्धशतक. आरसीबी ने अब मैच में गियर बदला है. एस. मेघना और रिचा घोष दोनों अब आक्रामक बल्लेबाजी कर रही हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 41 रन की साझेदारी हो चुकी है.

10 ओवर में आरसीबी का स्कोर- 64/3

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. आरसीबी ने तीन विकेट पर 64 रन बनाए हैं. एस मेघना 31 रन और रिचा घोष 08 रन बनाकर नाबाद हैं.

आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा

आरसीबी का 54 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा. एलिसा पैरी (08) सोफी का शिकार बनीं. आठ ओवर में आरसीबी का स्कोर- 55/3

आरसीबी का स्कोर 50 के पार

आरसीबी ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. सात ओवर में आरसीबी ने दो विकेट पर 51 रन बनाए हैं. एस. मेघना 28 रन और एलिसा पेरी 07 रन बनाकर नाबाद हैं.

आरसीबी ने दूसरा विकेट गंवाया, स्मृति मंधाना आउट

आरसीबी ने दूसरा विकेट गंवाया, स्मृति मंधाना 13 रन की पारी खेलकर ताहिला मैकग्रा का शिकार बनीं. 36 रन के स्कोर पर आरसीबी ने दूसरा विकेट खोया है.

5.1 ओवर में आरसीबी का स्कोर- 36/2

आरसीबी को पहला झटका, सोफी डिवाइन आउट

आरसीबी ने तीसरे ओवर की पहली बॉल पर सोफी डिवाइन का विकेट गंवाया, सोफी डिवाइन (01) ग्रेस हैरिस का शिकार बनीं. 13 रन के स्कोर पर आरसीबी ने पहला विकेट गंवाया है.

आरसीबी की पारी की शुरुआत

आरसीबी की पारी की शुरुआत करने स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन क्रीज पर उतरी हैं, यूपी के लिए ग्रेस हैरिस गेंदबाजी की शुरुआत कर रही हैं.

यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.

वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में आज आरसीबी और यूपी वॉरियर्स का मुकाबला

वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मैच में आज स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स की टीम आमने-सामने होगी. यूपी वॉरियर्स की कमान एलिसा हिली के हाथों में हैं. शाम सात बजे टॉस होगा.

Trending This Week