शिखर धवन ने बताया टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट में नंबर 1 बनने का राज

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 7 अक्टूबर से खेलेगी।

Edited By : Devbrat Bajpai |Oct 05, 2017, 10:21 AM IST

Published On Oct 05, 2017, 10:21 AM IST

Last UpdatedOct 05, 2017, 10:21 AM IST

 © Getty Images
© Getty Images

शिखर धवन हाल ही में अपनी पत्नी के बीमार होने के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब शिखर धवन टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं। धवन का नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। एनडीटीवी के हवाले से धवन ने बताया कि उन्होंने टीम में कैसे वापसी की और भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट में नंबर 1 बनने का कारण भी बताया। विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया मौजूदा समय में नंबर 1 है।

साथ ही पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से पटखनी देने के साथ वनडे में भी टीम इंडिया नंबर 1 बन गई है। धवन का मानना है कि खिलाड़ियों के द्वारा परिपक्वता और भरोसा दिखाने से ही टीम इंडिया इस स्तर पर पहुंची है। धवन ने बताया, “हमारे नंबर 1 बनने का कारण ये है कि हमारे पास अच्छे परिपक्व खिलाड़ी हैं और युवा खिलाड़ी भी विश्वास से भरपूर हैं। मुझे लगता है कि अच्छे खिलाड़ियों के साथ आईपीएल में ड्रेसिंग रूम में रहने से उन्हें विश्वास हासिल करने में मदद मिली है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धवन ने आगे बताया, “बेंच स्ट्रेंथ भी एक कारण है कि टीम इंडिया आज इतनी बढ़िया है। हमारी टीम में अच्छा कंपटीशन (प्रतिस्पर्धा) है। हर खिलाड़ी जानता है कि अगर वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगा तो टीम में दूसरा खिलाड़ी है जो उसके ही बराबर अच्छा खेलता है। यह एक बहुत अच्छा संकेत है और यही हर किसी को एड़ी चोटी का जोर लगाने के लिए उकसाता है। और मुझे लगता है कि हमारा घरेलू ढांचा बहुत बढ़िया है इसलिए हम इतने बढ़िया खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं।” [ये भी पढें: ‘अजिंक्य रहाणे नहीं के एल राहुल होने चाहिए थे टीम से बाहर’]

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल खराब प्रदर्शन के कारण धवन को टेस्ट और वनडे टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। धवन ने कहा कि टीम से बाहर होकर उन्हें बुरा लगा था लेकिन ट्रेनिंग ज्यादा बेहतर तरीके से करके वह टीम में वापस लौट सके।

Editor's Pick