IND vs SA: सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट और रोहित, रांची में रचा जाएगा इतिहास
Record Alert IND vs SA: सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट और रोहित, रांची में रचा जाएगा इतिहास
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज रविवार से हो रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली इतिहास रच देंगे. वे सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - November 28, 2025 1:52 PM IST
Rohit Sharma and Virat Kohli most int matches for india
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच रांची में होगा. और इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इतिहास (Rohit Sharma and Virat Kohli Record) बना देगी.
भारत के धुरंधर खिलाड़ी इस मैच के साथ ही एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इसी के साथ कोहली-रोहित की जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड (Sachin Tendulkar and Rahul Dravid Matches) तोड़ देगी, जिन्होंने एक साथ 391 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. फिलहाल रोहित-कोहली की जोड़ी ने भी इतने ही मैच एक साथ खेले हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
और कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल
सचिन तेंदुलकर के अलावा, राहुल द्रविड़ ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ 369 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. यह जोड़ी लिस्ट में दूसरे पायदान पर है. वहीं, सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले 367 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में एक साथ नजर आ चुके हैं.
सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली के साथ 341 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. यह जोड़ी लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जबकि विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की जोड़ी 309 मुकाबलों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है.
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाई है. ऐसे में टीम इंडिया सीमित ओवरों की सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका से हिसाब बराबर करना चाहेगी.
IND vs SA: ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे मैच का आयोजन होगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
IND vs SA: Head to Head in ODI
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में साल 1991 से अब तक कुल 94 मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. साउथ अफ्रीकी टीम ने अब तक 51 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि भारत ने 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की. इनके अलावा, 3 मुकाबले बेनतीजा रहे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.