• Home
  • News
  • record of most wickets by an Indian fast bowler after four Tests

बुमराह ने वेंकटेश और मुनाफ पटेल को पीछे छोड़ हासिल की ये उपलब्धि

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीसरे टेस्‍ट की दूसरी में 5 विकेट लिए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 22, 2018, 01:18 PM IST

Published On Aug 22, 2018, 01:18 PM IST

Last UpdatedAug 22, 2018, 01:18 PM IST

Jasprit-Bumrah © AFP

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्‍लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्‍ट मैच के चौथे दिन अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह ने पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्‍ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में कुल 5 विकेट अपने नाम किए।

24 साल के बुमराह करियर का चौथा टेस्‍ट मैच खेल रहे हैं। उन्‍होंने 4 टेस्‍ट मैचों में अब तक 20 विकेट लिए हैं जो इतने मैचों में किसी भारतीय पेसर का श्रेष्‍ठ प्रदर्शन है। बुमराह ने पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और मुनाफ पटेल को भी पीछे छोड़ दिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले वेंकटेश प्रसाद और मुनाफ पटेल ने अपने शुरुआती चार टेस्‍ट मैचों में कुल 19-19 विकेट अपने नाम किए थे। बुमराह ने नॉटिंघम टेस्‍ट मैच की दूसरी पारी में अब तक 29 ओवर डाले हैं जिसमें उन्‍होंने 8 ओवर मेडन रखते हुए 85 रन खर्च कर इंग्‍लैंड के 5 खिलाडि़यों को पवेलियन की राह दिखाई।

बुमराह ने पहली पारी 12.2 ओवर की गेंदबाजी की थी और 2 विकेट अपने नाम किए थे।

चोट की वजह से 2 टेस्‍ट में नहीं खेल पाए थे

किसी भी तेज गेंदबाज के लिए चोट से वापसी करना मुश्किल होता है। लेकिन बुमराह ने इसे धता बताते हुए चोट से शानदार वापसी की है। चोट की वजह से बुमराह मौजूदा टेस्‍ट सीरीज के दो टेस्‍ट मैच नहीं खेल पाए थे।

Editors Pick