add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड के गेंदबाज रेहान अहमद ने बनाया रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में हासिल की खास उपलब्धि

रेहान अहमद ने पहली पारी में दो विकेट लिए थे, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. दूसरी पारी में रेहान अहमद ने बाबर आजम, सौद शकील, मोहम्मद रिजवान और आगा सलमान को अपना शिकार बनाया. 

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2022 7:03 PM IST

कराची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ शिकंजा कस लिया है. पाकिस्तान की दूसरी पारी खेल के तीसरे दिन 216 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य मिला है, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दो विकेट पर 112 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 55 रन और बनाने हैं.

पाकिस्तान की दूसरी पारी को जल्दी समेटने में  इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले गेंदबाज रेहान अहमद की प्रमुख भूमिका रही. रेहान अहमद ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए और इतिहास भी रच दिया. दाएं हाथ के स्पिनर रेहान अहमद डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने वाले मेंस क्रिकेट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. रेहान अहमद ने 18 साल 126 दिन की उम्र में पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया. पैट कमिंस ने 18 साल 196 दिन में यह कारनामा किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह भी पढ़ें:

Pak vs Eng 3rd test Day 3: पाकिस्तान हार की कगार पर, इंग्लैंड जीत से 55 रन दूर

इंग्लैंड के 18 साल के रेहान अहमद ने पहली पारी में दो विकेट लिए थे, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. दूसरी पारी में रेहान अहमद ने बाबर आजम, सौद शकील, मोहम्मद रिजवान और आगा सलमान को अपना शिकार बनाया. रेहान अहमद ने दूसरी पारी में शतकीय (110 रन) साझेदारी कर चुके शौद शकील और बाबर आजम की पार्टनरशिप को तोड़ा. इस पार्टनरशिप के टूट जाने के बाद पाकिस्तान की टीम संभल नहीं पाई और पूरी टीम 216 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.