अगर UAE ने आज नहीं दी मंजूरी तो टल सकता है पीएसएल: PCB

अगर आज भी UAE पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को PSL के लिए मंजूरी नहीं देता तो उसे यह लीग फिर स्थगित करनी होगी.

Edited By : Cricket Country Staff |May 20, 2021, 10:32 AM IST

Published On May 20, 2021, 10:32 AM IST

Last UpdatedMay 20, 2021, 10:32 AM IST

पाकिस्तान सुपर लीग @PSLTwitter

कोविड- 19 वायरस के चलते पाकिस्तान को इस साल अपनी टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2021) को स्थगित करना पड़ा था. इस लीग में बाकी 20 मैच बचे हैं, जिसे पूरा कराने के लिए उसने सुंयुक्त अरब अमीरात (UAE) को चुना है. लेकिन यूएई सरकार ने उसे अभी तक इसकी इजाजत नहीं दी है, जिसे लेकर वह चिंतित है. पीसीबी ने कहा कि अगर यूएई गुरुवार तक उसे मंजूरी नहीं देता तो फिर इस लीग को टालना होगा.

पीसीबी ने छह फ्रैंचाइजी मालिकों को एक ऑनलाइन सत्र में सूचित किया है कि उसने पाकिस्तान सुपर लीग के शेष 20 मैचों की मेजबानी के अंतिम फैसले को गुरुवार तक के लिए टाल दिया है. पीसीबी ने एक बयान में पुष्टि की कि उसे यूएई में संबंधित अधिकारियों से कुछ मंजूरी मिली है लेकिन कुछ मुद्दों को अभी भी हल करने की जरूरत है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘अगर गुरुवार दोपहर तक हमें स्पष्टता नहीं मिलती है, तो हमारे पास शेष 20 मैचों को स्थगित करने का अनुरोध करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.’

पीसीबी की सात सदस्यीय टीम पिछले एक सप्ताह से यूएई में है और अबू धाबी में मैचों की मेजबानी के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड के माध्यम से अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी लेने की कोशिश कर रही है.

एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि यूएई सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलो के कारण पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका से यूएई आने वाले सभी विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसलिए पीसीबी को मंजूरी मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘यूएई के अधिकारियों ने कुछ ऐसी शर्तें रखी हैं जिससे पीसीबी के लिए वहां मैचों का आयोजन करना असंभव होगा.’ पीसीबी ने मार्च में स्थगित हुई लीग के बचे हुए 20 मैचों का आयोजन पहले एक से 20 जून तक कराची में कराने का फैसला किया था लेकिन देश में कोविड-19 की निगरानी करने वाले ‘नेशनल कमांड और ऑपरेशन ऑथोरिटी’ की सलाह पर इसे यूएई में कराने का फैसला किया.

खान ने कहा, ‘ऑनलाइन चर्चा के बाद टीमों के मालिक इस बात पर सहमत हो गए कि अगर गुरुवार दोपहर तक इस मामले में कोई स्पष्टता नहीं मिली तो इन 20 मैचों को टाल दिया जाएगा.’

Editor's Pick