पाकिस्तान सुपर लीग पर भी Corona virus का कहर, फैंस का पैसा वापस करेगा पीसीबी
पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम को देखते हुए पीसीबी ने आगामी मैचों में शामिल लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की बेहतरी के लिए एहतियाती कदम उठाने का फैसला किया है
Published On Mar 12, 2020, 09:31 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2020, 09:31 PM IST
कोरोनावायरस का असर अब पाकिस्तान सुपर लीग टी20 (पीएसएल) पर भी दिखने लगा है. पाकिस्तान के कराची और देश के अन्य हिस्सों में फैलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पीएसएल के बाकी बचे मुकाबलों को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया है. इस वायरस के संक्रमण से विश्व में कुल 4 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि एक लाख लोग संक्रमित हैं. कराची और सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा कोविड-19 के पॉजीटिव मामले सामने आए हैं. पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 24 पहुंच गई है.
विदेश मंत्रालय की IPL का आयोजन नहीं करवाने की सलाह, गेंद अब आयोजकों के पाले में
पीसीबी ने घोषणा की कि शुक्रवार के बाद मैच खाली स्टेडियम में कराए जाएंगे और खरीदे गए टिकटों की राशि वापस कर दी जाएगी.
पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम को देखते हुए पीसीबी ने आगामी मैचों में शामिल लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की बेहतरी के लिए एहतियाती कदम उठाने का फैसला किया है. नेशनल स्टेडियम में होने वाले सभी मैच खाली स्टेडियम में किए जाएंगे.’
भारतीय खेलों पर CoronaVirus की पड़ी मार: इन प्रतियोगिताओं से दर्शकों को रखा जाएगा दूर
कोरोनावायरस के कारण विश्व में कई टूर्नामेंट रद् कर दिए गए हैं. सबकी नजर अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर आकर टिक गई है. आईपीएल के 13वें एडिशन का आयोजन 29 मार्च से होना तय है लेकिन मीडिया रिपोर्टों की मानें तो अब इसका आयोजन खाली स्टेडियम में हो सकता है. हालांकि आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक 14 मार्च को होनी है. इस बैठक में आईपीएल पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.