सौराष्ट्र के मशहूर क्रिकेट कोच बाबी का निधन, SCA ने जताया शोक
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया
सौराष्ट्र के मशहूर कोच अकबरखान बाबी का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण बुधवार को निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (SCA) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
बाबी साहब के नाम मशहूर अकबरखान चार दशकों तक कोचिंग से जुड़े रहे। उन्होंने सौराष्ट्र के कई क्रिकेटरों को कोचिंग दी जिनमें धीरज प्रसन्ना, उदय जोशी, निरंजन मेहता, महेंद्र राजदेव आदि शामिल थे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने भी कुछ समय तक उनसे कोचिंग ली थी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह (Niranjan Shah) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एससीए के मुताबिक बाबी भारतीय क्रिकेट के कोचिंग में ऑस्ट्रेलियाई तरीका अपनाने वाले पहले कोच थे। उन्होंने बीसीसीआई में भी कोचिंग दी।
शाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ' बाबी साहेब को क्रिकेट के प्रति उनके जूनुन और कोचिंग को हमेशा याद किया जाएगा।
COMMENTS