सौराष्ट्र के मशहूर क्रिकेट कोच बाबी का निधन, SCA ने जताया शोक

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 03, 2020, 05:24 PM IST

Published On Sep 03, 2020, 05:24 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2020, 05:24 PM IST

सौराष्ट्र के मशहूर कोच अकबरखान बाबी का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण बुधवार को निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (SCA) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कोविड सीजन की आखिरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से टकराएगा इंग्लैंड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाबी साहब के नाम मशहूर अकबरखान चार दशकों तक कोचिंग से जुड़े रहे। उन्होंने सौराष्ट्र के कई क्रिकेटरों को कोचिंग दी जिनमें धीरज प्रसन्ना, उदय जोशी, निरंजन मेहता, महेंद्र राजदेव आदि शामिल थे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने भी कुछ समय तक उनसे कोचिंग ली थी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह (Niranjan Shah) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एससीए के मुताबिक बाबी भारतीय क्रिकेट के कोचिंग में ऑस्ट्रेलियाई तरीका अपनाने वाले पहले कोच थे। उन्होंने बीसीसीआई में भी कोचिंग दी।

ENG vs AUS 1st T20 live streaming: जानें कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में घमासान

शाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘ बाबी साहेब को क्रिकेट के प्रति उनके जूनुन और कोचिंग को हमेशा याद किया जाएगा।

Editor's Pick