add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WPL 2024: रेणुका- मोलिन्यू ने बरपाया कहर, आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को हराकर दूसरी जीत दर्ज की

RCBW VS GGW: आरसीबी के सामने जीत के लिए 108 रन का लक्ष्य था, आरसीबी ने 12.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 27, 2024 10:50 PM IST

बेंगलुरु. रेणुका सिंह ठाकुर (दो विकेट) और सोफी मोलिन्यू (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. मंगलवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को आठ विकेट से हरा दिया. गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 108 रन का लक्ष्य रखा था, आरसीबी ने 12.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. स्मृति मंधाना ने 43 रन और एस. मेघना ने नाबाद 36 रन बनाए. रेणुका ठाकुर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. गुजरात जायंट्स की लगातार यह दूसरी हार है.

इससे पहले आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों के कसी हुई गेंदबाजी के आगे गुजरात जाइंट्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन पर ही बना सकी.गुजरात जाइंट्स की कप्तान बेथ मूनी सिर्फ आठ रन ही बना सकीं. जाइंट्स ने पहले दस ओवर में सिर्फ 44 रन बनाये जबकि उसके दो विकेट गिरे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रेणुका-सोफी मोलिन्यू की सधी हुई गेंदबाजी

डायलान हेमलता ने 25 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेली, जिससे टीम 100 रन का आंकड़ा पार कर सकी. हरलीन देयोल 22 रन की पारी खेलकर रन आउट हुईं. वेदा कृष्णमूर्ति ने नौ रन, वहीं स्नेह राणा ने 12 रन का योगदान दिया. तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने चार ओवर में 14 रन देकर दो और बायें हाथ की स्पिनर सोफी मोलिन्यू ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

TRENDING NOW

स्मृति मंधाना की विस्फोटक पारी

108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने सोफी डिवाइन (06) का विकेट जल्दी गंवा दिया, मगर कप्तान स्मृति मंधाना शानदार रंग में नजर आई. पावरप्ले में आरसीबी ने एक विकेट पर 47 रन बना लिए थे. स्मृति मंधाना अर्धशतक से चूक गईं और 27 गेंद में 43 रन (08 चौके, एक छक्का) की तेजतर्रार पारी खेली. एस मेघना ने 28 गेंद में नाबाद 36 रन (पांच चौके, एक छक्का) और एलिस पैरी ने 14 गेंद में नाबाद 23 रन (04 चौके) की पारी खेलकर आरसीबी को 12.3 ओवर में जीत दिला दी. आरसीबी की टीम इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.