- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Renuka Singh Thakur becomes First Indian pacer to take five-wicket in T20 WC
INDW vs ENGW: रेणुका सिंह का धमाका, T20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
रेणुका सिंह ने 15 रन देकर 5 विकेट अपनी झोली में डाले। महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 का ये दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
Published On Feb 18, 2023, 09:04 PM IST
Last UpdatedFeb 18, 2023, 09:04 PM IST
BCCI Women
भारतीय महिला गेंदबाज रेणुका सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। रेणुका ने 4 ओवर के स्पेल में महज 15 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस तरह रेणुका महिला T20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई।
उन्होंने सोफिया डंकली, डैनी वायट, ऐलिस कैप्सी, ऐमी जोंस और कैथरीन सीवर को अपना शिकार बनाया। इस तरह रेणुका ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बता दें, महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 का ये दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। पहले नंबर पर झूलन गोस्वामी हैं जिन्होंने साल 2012 में महज 11 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं, महिला T20 क्रिकेट में किसी भारतीय का ये दूसरा बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है।
T20 वर्ल्ड कप 2023 में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस
- 12 रन देकर 5 विकेट- एश्ले गार्डनर
- 15 रन देकर 5 विकेट- रेणुका सिंह
Renuka singh thakur is the name. ✨ #T20WorldCup2023 pic.twitter.com/nPcdNQfxC9
— Bleed Blue (@CricCrazyVeena) February 18, 2023
रेणुका सिंह के 5 विकेट की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में इंग्लैंड को 151/7 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहा। रेणुका सिंह के अलावा शिखा शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इंग्लैंड की ओर से नैट सीवर ने 42 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।