आइपीएल की इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं जहीर खान !

जहीर खान ने साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ बतौर कप्तान और मेंटर काम कर चुके हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 05, 2018, 03:53 PM IST

Published On Nov 05, 2018, 03:53 PM IST

Last UpdatedNov 05, 2018, 03:53 PM IST

zaheer khan @ians

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी की खबर जोरों पर है। खबर है कि जहीर खान मुंबई इंडिया टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक जहीर खान इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंजाइजी टीम मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी मेंटर बन सकते हैं। जहीर मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल में बतौर गेंदबाज खेल चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले सीजन में मुंबई की तरफ से यह जिम्मेदारी श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा निभा रहे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खबर के मुताबिक मलिंगा अपना नाम नीलामी में डालना चाहते हैं जिसकी वजह से वह टीम के साथ रहेंगे इसकी गारंटी नहीं है। अगर मुंबई इंडियंस की टीम ने मलिंगा को नहीं खरीदा तो वो किसी और टीम का हिस्सा बन जाएंगे।

जहीर खान ने साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ बतौर कप्तान और मेंटर काम कर चुके हैं। जहीर खान इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ रह चुके हैं। जहीर खान ने आईपीएल में अलग अलग फ्रेंचाइजी टीम के लिए कुल 100 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में कुल 102 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट रहा है।

आईपीएल ट्रेडिंग विंडो में मुंबई की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के क्विंटन डी कॉक को खरीद है। अपनी टीम से अकीला धनंजय और मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किया है। मुंबई इंडियन सबसे ज्यादा तीन बार खिताब जीतने वाली टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पहले पायदान पर है।

Editor's Pick