- Home
- News
- Reports: Steven Smith, David Warner may face 1 year ban; Darren Lehmann to resign as coach
बॉल टेंपरिंग मामला: स्टीवन स्मिथ-डेविड वार्नर पर लग सकता है एक साल का बैन, कोच डैरेन लेहमन भ्ाी छोड़ सकते हैं अपना पद
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष जेम्स सदरलैंड जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हो चुके हैं। बैठक के बाद हो सकती है स्मिथ, वार्नर पर कड़ी कार्रवाई।
Published On Mar 27, 2018, 12:08 PM IST
Last UpdatedMar 27, 2018, 12:08 PM IST
Darren Lehmann, Steven Smith (File Photo) © Getty Images
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान सामने आए बॉल टेंपरिंग मामले के बाद ऑस्ट्रेलिया की सरकार और वहां का क्रिकेट बोर्ड काफी सख्त रुख अपनाए हुए है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टर्बुनेल ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया में कप्तान स्टीवन स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर की भूमिका को लेकर जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटरों ने दोनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चारों तरफ से दबाव के बाद स्मिथ और वार्नर अपना पद छोड़ चुके हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कोच डैरेन लेहमन अभी भी टीम के साथ बने हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक स्मिथ और वार्नर पर बॉल टेंपरिंग के लिए एक साल का बैन लगाया जा सकता है। आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का बैन लगाया है, हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें केवल एक मैच के बैन की सजा देकर छोड़ने के मूूड में नहीं दिख रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच होना अभी बाकी है। इंग्लैंड के अखबार डेली टेलिग्राफ की माने तो चौथे टेस्ट मैच से पहले लेहमन कोच के पद से इस्तीफा दे देंगे।
बॉल टेंपरिंग मामले में लेहमन की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। हालांकि स्मिथ ने लेहमन का बचाव किया है। लेहमन ने अबतक इस घटना पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो खुद कोच का पद छोड़ना चाहते हैं। स्मिथ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा थ्ाा, “लंच ब्रेक के दौरान ये योजना बनाई गई थी। इसमें डैरेन लेहमन शामिल नहीं थे। ये पूरा फैसला नेतृत्व समूह का था, जिसमें खिलाड़ी शामिल थे।” हालांकि लेहमन को बैनक्रॉफ्ट की गेंद से छेड़छाड़ की पहली फुटेज दिखाए जाने के बाद 12वें खिलाड़ी पीटर हैंड्सकॉम्ब के जरिए मैदान पर संदेश भिजवाते देखा गया था।
सीरीज का आखिरी टेस्ट जोहान्सबर्ग में खेला जाना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष जेम्स सदरलैंड जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हो चुके हैं। माना जा रहा है कि वो टीम मैनेजमेंट के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद स्मिथ, वार्नर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला ले सकते हैं।