भारत-पाकिस्तान मैच में होगा रिजर्व डे, बारिश की आशंका को लेकर लिया गया फैसला

कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में 10 सितंबर के मैच होने पर सस्पेंस बना हुआ है, इसी वजह से इस मैच में रिजर्व डे जोड़ा गया है

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 08, 2023, 02:01 PM IST

Published On Sep 08, 2023, 02:01 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2023, 02:01 PM IST

India vs Pakistan

(Photo credit-BCCI)

कोलंबो. एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में रविवार 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीम की भिड़ंत होगी. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में बारिश की संभावना है. बारिश की संभावना को देखते हुए इस मैच से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है. बारिश की आशंका को देखते हुए मैच में रिजर्व डे जोड़ा गया है. अब भारत और पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे होगा.

बता दें कि इससे पहले लीग स्टेज में दो सितंबर को खेला गया भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे क्रिकेट फैंस निराश हो गए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिजर्व डे को लेकर क्या है नियम ?

कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में 10 सितंबर के मैच होने पर सस्पेंस बना हुआ है, इसी वजह से इस मैच में रिजर्व डे जोड़ा गया है. 10 सितंबर को अगर खेल बीच में रोका जाता है तो 11 सितंबर को फिर से वहीं से खेल शुरू होगा, जहां से मैच रोका गया था. क्रिकेट फैंस जो मैच का टिकट खरीद चुके हैं, उन्हें टिकट संभालकर रखने को कहा गया है, जिससे वह अगले दिन भी मैच का आनंद ले सकें.

Editor's Pick