• Home
  • News
  • Rest Shikhar Dhawan and play KL Rahul instead against Afghanistan says Sanjay Manjrekar

मांजरेकर बोले- शिखर धवन की जगह राहुल को दिया जाना चाहिए मौका

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनर शिखर धवन की जगह लोकेश राहुल को आजमाने का सुझाव दिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 25, 2018, 10:50 AM IST

Published On Sep 25, 2018, 10:50 AM IST

Last UpdatedSep 25, 2018, 10:50 AM IST

KL Rahul and Virat Kohli @Getty Images

एशिया कप फाइनल में स्थान पक्का कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आज आखिरी सुपर फोर मुकाबला खेलेगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनर शिखर धवन  की जगह लोकेश राहुल को आजमाने का सुझाव दिया है।

क्रिकेटर से कॉमेंट्रेटर बने संजय मांजरेकर का मानना है अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया जाना चाहिए। शिखर धवन को आराम देकर उनकी जगह केएल राहुल को पारी की शुरुआत करने भेजना चाहिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संजय ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, ”शिखर धवन को आराम देकर केएल राहुल से ओपनिंग करवाना चाहिए ताकि आपको पता चल सके राहुल कैसा कर सकते हैं। वह एक क्लास प्लेयर हैं लिहाजा उनको मौका दिया जाना चाहिए।”

”अगर वह यहां शतक बनाते हैं तो अपने आप को लेकर उनको अच्छा महसूस होगा जिससे बाद में मौका मिलने पर वह बेहतर खेल दिखा पाएंगे। मैं धवन को बाहर बिठाकर राहुल को मौका देते हुए देखना चाहता हूं। कोई अगर फॉर्म में है तो उसे मौका दिया जाना ही बेहतर है नहीं तो उसका साथ में रहना बेकार है। भारतीय टीम को बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहिए।”

मांजरेकर ने जसप्रीत बुमराह को भी आराम देकर युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद या फिर ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किए गए दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में जगह देने बात कही। उन्होंने कहा, ”बुमराह को बाहर बिठाकर उनकी जगह खलील या दीपक को मैदान पर उतारना चाहिए। बुमराह को आराम दिया जाना चाहिए उनका इस्तेमाल काफी संभालकर करना जरूरी है।”

Editor's Pick