IPL 2023: आईपीएल ट्रॉफी पर आखिर संस्कृत में क्या लिखा होता है, जानकर हैरान हो जाएंगे

आईपीएल की ट्रॉफी परआखिर क्या लिखा होता है. क्या कभी आपने सोचा है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 29, 2023, 09:28 AM IST

Published On May 29, 2023, 09:28 AM IST

Last UpdatedMay 29, 2023, 09:28 AM IST

ipl trophy 1280x720

IPL ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा है

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. यहां चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होगा. चेन्नई की टीम चार बार की चैंपियन है और गुजरात ने बीते साल पहली बार टूर्नमेंट में भाग लिया और खिताब पर कब्जा किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. पहले यह मुकाबला रविवार को खेला जाना था लेकिन बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो पाया तो मैच को सोमवार के लिए टाल दिया गया.

आईपीएल के इतिहास की बात करें तो चेन्नई और गुजरात के बीच अभी तक कुल चार मुकाबले हुए हैं. इसमें से तीन बार गुजरात की टीम ने बाजी मारी है. चेन्नई ने आईपीएल 2023 के पहले क्वॉलिफायर मुकाबले में गुजरात को मात दी थी. इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई ने फाइनल में जगह बनाई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल एक ऐसा टूर्नमेंट है जिसमें युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. कई युवा खिलाड़ी इस आईपीएल में खेलकर बड़े खिलाड़ी बने हैं. जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत तो हालिया नाम हैं. इससे पहले भी एक लंबी लिस्ट है जिसमें खिलाड़ियों को इस मंच पर मौका मिला.

तो आईपीएल की जिस ट्रॉफी के लिए टीमों में जंग होती है तो आखिर उस पर लिखा क्या होता है. कुछ ऐसा जो इस टूर्नमेंट की वास्तविकता और उद्देश्य बयान करता है. इस पर संस्कृत में लिखा होता है- ‘यत्र प्रतिभा अवसर: प्राप्तनोतिहि’. यानी यहां प्रतिभा को अवसर मिलता है. और अगर आप आईपीएल के इतिहास को देखें तो यह बात पूरी तरह से सच है. आईपीएल की ट्रॉफी पर लिखी लाइन इस टूर्नमेंट का न सिर्फ मोटो है बल्कि यह धरातल पर भी उतरता है. तभी तो हर बार इस टूर्नमेंट से कोई न कोई सितारा निकलता है.

आईपीएल फाइनल की बात करें तो रविवार को शहर में बहुत बारिश हुई. इतनी कि पूरा स्टेडियम तालाब बन गया. इसके बाद मैच को सोमवार पर टालना पड़ा.

आईपीएल में मिलने वाली ईनामी राशि की बात करें तो कुल मिलाकर 46.5 करोड़ रुपये का इनाम बांटा जाएगा. विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे. तीसरे और चौथे स्तान पर रहने वाली टीम को सात करोड़ और 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. ऑरैंज कैप और पर्पल कैप हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये मिलेंगे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick