पूरे साल मेहनत का नतीजा है ये अवार्ड्स- विराट कोहली

कोहली ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। एक साल में आप जो मेहनत करते हैं, यह उसी का परिणाम है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 22, 2019, 02:25 PM IST

Published On Jan 22, 2019, 02:25 PM IST

Last UpdatedJan 22, 2019, 02:25 PM IST

Virat Kohli recently led India to their maiden Test and one-day series triumph in Australia. @AFP

पिछले साल विश्व क्रिकेट में बल्ले से धाक जमाने वाले विराट कोहली को आईसीसी ने मंगलवार को तीन बड़े अवार्ड का हकदार समझा। इतना ही नहीं कोहली को वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा गया।

कोहली ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। एक साल में आप जो मेहनत करते हैं, यह उसी का परिणाम है। मुझे खुशी है कि टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसी समय मैं भी शानदार फॉर्म में हूं। आईसीसी द्वारा वैश्विक स्तर पर मिले पुरस्कार से एक क्रिकेटर के रूप में आप बहुत सम्मानित महसूस करते हैं क्योंकि आपको पता है कि इस खेल में कई खिलाड़ी हैं। इससे आपका मनोबल भी काफी बढ़ता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ICC अवार्ड्स में विराट कोहली का दबदबा, झटके टॉप 3 पुरस्कार

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा, “उन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं जिन्होंने व्यतिगत पुरस्कार जीते और आईसीसी टेस्ट एवं वनडे टीम में शामिल हुए। खासकर विराट कोहली का जिक्र करना जरूरी है जिन्होंने सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड के साथ टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ ईयर का पुरस्कार जीता और दोनों टीमों के कप्तान भी चुने गए। वह एक असाधारण प्रतिभा हैं जो इस पुरस्कार का हकदार है।”

पढ़ें:- ICC ने माना कप्तान कोहली का लोहा, मिली टेस्ट,वनडे की कमान

उन्होंने पिछले साल खेले गए 13 टेस्ट मैचों में 55.08 की औसत से 1,322 रन बनाए जबकि 14 वनडे में 133.55 के दमदार औसत से 1,202 रन जड़े। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले साल पांच शतक लगाए, जबकि वनडे में उनके नाम छह शतक रहे।

कोहली ने पिछले साल सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी और आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था।

Editor's Pick