WPL में मिली अच्छी रकम, अब पूरा होगा ऋचा घोष का 'अपने घर' का सपना
ऋचा घोष का 'अपने घर' का सपना होगा पूरा, WPL में मिली अच्छी रकम
ऋचा घोष को WPL में 1.9 करोड़ रुपये की रकम मिली है. वह अब अपने माता-पिता को कोलकाता में ईडन गार्डंस के करीब घर दिलाना चाहती है.
Written by Bharat Malhotra Last Published on - February 14, 2023 9:26 AM IST
ऋचा घोष को विमन प्रीमियर लीग में मिली 1.9 करोड़ की रकम
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष पहले विमन प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रही. सोमवार, 13 फरवरी को मुंबई में हुई नीलामी में 19 साल की इस विकेटकीपर बल्लेबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.9 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. ऋचा ने एक दिन पहले ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच में कमाल की पारी खेली थी.
इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी वह विजेता टीम की सदस्य रहीं. इस टीम ने 29 जनवरी को इंग्लैंड को फाइनल में हराया था. अब इस विकेटकीपर खिलाड़ी को उम्मीद है कि वह कोलकाता में अपने माता-पिता के लिए फ्लैट खरीद सकेगी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सिलिगुड़ी की रहने वालीं ऋचा ने नीलामी के बाद कहा, ‘मेरे माता-पिता की सिर्फ यही चाहत थी कि मैं भारत के लिए खेलूं. मैं अपनी टीम की कप्तान के रूप में बड़ी ट्रॉफी जीतना चाहती हूं. मैं कोलकाता में एक फ्लैट लेना चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि मेरी मां और पिता वहां सेटल हो जाएं. मैं चाहती हूं कि अब वह अपनी जिंदगी इन्जॉय करें. उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष देखा है, उन्होंने मेरे लिए बहुत मेहनत की है. अब भी मेरे पिता अंपायरिंग करते हैं. नीलामी के बाद, मुझे उम्मीद है कि उन्हें इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.’
ऋचा के पिता मनबेंद्रा घोष कोलकाता के क्लब मैचों में अंपायरिंग करते हैं. उन्होंने वादा किया है कि जब उनकी बेटी वर्ल्ड कप के बाद साउथ अफ्रीका से लौटेगी तो वह उसे एक एसयूवी गिफ्ट करेंगे.
उन्होंने ऑक्शन से पहले कहा था कि यह WPL देश में महिला क्रिकेट को काफी बढ़ाएगा. और भविष्य में आने वाले क्रिकेटर्स को आर्थिक स्थिरता भी देगा. उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे सिर्फ ऋचा के लिए कोई खास अपेक्षा नहीं है. यह बहुत अच्छा शुरू हो रहा है. राज्य-स्तर के खिलाड़ी, भी सबसे बड़े मंच पर प्रदर्शन कर पाएंगे. उन्हें भी आर्थिक सहयोग मिलेगा. WPL में खिलाड़ियों को खेलते देखकर कई युवा लड़कियां प्रेरणा लेंगी और क्रिकेट को खेलने के लिए आगे आएंगी.’
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 50 लाख रुपये से ऋचा के लिए बोली लगानी शुरू की. यह बढ़ते-बढ़ते एक करोड़ तक बढ़ गई. बैंगलोर इस बोली को 1.5 करोड़ तक ले गया. दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा और दिल्ली ने 1.8 करोड़ की बोली लगा दी. आखिर में बैंगलोर ने 1.9 करोड़ में इस खिलाड़ी को खरीदा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.