VIDEO: विराट कोहली फिर फ्लॉप, पहला मैच खेल रहे नौसिखिए गेंदबाज ने किया आउट

इंग्लैंड की ओर से पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे 34 साल के रिचर्ड ग्लीसन ने कोहली को डेविड मलान के हाथों कैच आउट कराया।

Edited By : Vanson Soral |Jul 09, 2022, 08:09 PM IST

Published On Jul 09, 2022, 08:09 PM IST

Last UpdatedJul 09, 2022, 08:09 PM IST

Twitter

विराट कोहली 5 महीने बाद T20I क्रिकेट में वापसी करने उतरे लेकिन एक बार फिर फ्लॉप रहे। एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले में कोहली 3 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात ये रही कि इस मैच में भी कोहली को एक नौसिखिए गेंदबाज ने अपना शिकार बनाया। इंग्लैंड की ओर से पहला मैच खेल रहे 34 साल के रिचर्ड ग्लीसन ने कोहली को डेविड मलान के हाथों कैच आउट कराया।

इससे पहले एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में कोहली के बल्ले से दोनों पारियों में सिर्फ 31 रन आए थे। उस मैच में भी कोहली को पहली पारी में सिर्फ चौथा टेस्ट मैच खेल रहे गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स ने आउट किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली के एक बार फिर नाकाम रहने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर कई यूजर्स मेजदार मीम्स शेयर करते हुए कोहली को टीम से बाहर कर युवाओं को मौका दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

 

Editor's Pick