This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
रिचर्ड्स हैं मेरे पसंदीदा खिलाड़ी: मैकुलम
मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के व वनडे क्रिकेट में इन्होंने 200 छक्के लगाए।
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 17, 2016 6:32 PM IST


न्यूजीलैंड के कप्तान और विश्व क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ब्रैंडन मैकुलम ने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स को अपना पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी बताया है। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक मैकुलम ने रिचर्ड्स को उनके समय का ‘विश्व क्रिकेट का अगुवा’ कहा है। रिचर्डस को क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों की श्रेणी में गिना जाता है। उन्होंने 47 एकदिवसीय मैचों में 50.23 की औसत से रन बनाए हैं। मैकुलम ने मंगलवार को कहा, “मेरे पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स हैं। वह अपने समय से ही विश्व क्रिकेट के अगुवा रहे हैं। ये भी पढ़ें: जानें एबी डीविलियर्स के बारें में कुछ रोचक बातें
उनका बल्लेबाजी करने का करिश्माई अंदाज, वह जिस तरह से अपने आप को संभालते थे, उन्होंने जिस तरह से टीम की कप्तानी की वह वाकई लाजवाब है।”उन्होंने कहा, “वह मेरे लिए सिर्फ पसंदीदा खिलाड़ी ही नहीं हैं बल्कि वह मेरे अब तक के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उनसे कुछ समय पहले ही मिला था। कई बार आपका अपने हीरो से मिलना काफी खतरनाक होता है लेकिन हर बार नहीं। इस बार यह काफी अच्छा था। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।” ये भी पढ़ें: भारत के जाक कैलिस बनना चाहते हैं हार्दिक पांड्या
34 वर्षीय दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज मैकुलम ने अपने क्रिकेट करियर में 100 टेस्ट खेल चुके है जिसमें इन्होंने 63.57 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6283 रन बनाए और टेस्ट में अपना उच्चतम 302 रनों की पारी खेली।
वहीं वनडे में मैकुलम ने 260 मैच खेले है जिसमें 96.37 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6083 रन बनाए। 71 टी20 क्रिकेट में 2140 रन बनाए। मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के भी लगाए और वनडे क्रिकेट में इन्होंने 200 छक्के लगाए।
TRENDING NOW
