रिकी पॉन्टिंग ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कॉमेंट्री बॉक्स में की वापसी

रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया-विंडीज टेस्ट मैच के तीसरे दिन अस्वस्थ हो गए थे। उनकी छाती में दर्द था और उन्हें चक्कर आ रहे थे। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया था।

Edited By : Press Trust of India |Dec 03, 2022, 01:39 PM IST

Published On Dec 03, 2022, 01:39 PM IST

Last UpdatedDec 03, 2022, 01:39 PM IST

पर्थ में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट मैच में तीसरे दिन कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग को तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन चौथे दिन उन्होंने कमेंट्री बॉक्स में वापसी की। बता दें, पोंटिंग टेस्ट मैच के तीसरे दिन अस्वस्थ हो गए थे। उनकी छाती में दर्द था और उन्हें चक्कर आ रहे थे। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया था।

पोंटिंग ने मैच के चौथे दिन शनिवार को चैनल सेवन से कहा,‘‘ मैंने कल कई लोगों को डरा दिया था और स्वयं मेरे लिए बहुत डरावना पल था।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं तीसरे दिन के खेल के दौरान कमेंट्री बॉक्स में बैठा था तब मुझे छाती में तेज दर्द महसूस हुआ। मैंने इससे उबरने का प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पोंटिंग के पूर्व साथी और अब कमेंट्री टीम में शामिल जस्टिन लैंगर ने पोंटिंग को सीढ़ियों से उतरकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के चिकित्सक लेह गोल्डिंग के पास पहुंचाने में मदद की। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में कुछ समय बिताया और अच्छी नींद ली। शेन वार्न और रोडनी मार्श के दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के कारण उन्होंने इस दर्द को गंभीरता से लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेषकर तब जबकि पिछले 12 से 18 महीनों के दौरान हमारे साथ के कुछ लोगों के साथ जो कुछ घटनाएं घटी उसे देखते हुए मेरे लिए कल का दिन अच्छी सीख देने वाला दिन रहा।’’

Editor's Pick