- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ricky ponting explained the difference between india and australia wtc final
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्या रहा फर्क- रिकी पोंटिंग ने एक लाइन में दिया जवाब
भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस पर अपनी राय दी है.
Published On Jun 12, 2023, 02:27 PM IST
Last UpdatedJun 12, 2023, 02:27 PM IST
रिकी पोंटिंग ने बताया भारत और ऑस्ट्रेलिया में फर्क
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का कहना है ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ियों ने अपने भारतीय समकक्षों के मुकाबले आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन किया और इसी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का नतीजा तय हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने लंदन के दी ओवल में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में कमाल का खेल दिखाया और भारत को 209 के बड़े अंतर से हराया.
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन का बड़ा स्कोर बनाया. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अहम 43 रन बनाए. वहीं स्टीव स्मिथ ने सेंचुरी लगाई. ट्रेविस हेड ने भी 163 रन बनाए.
वहीं भारत के लिए के लिए अजिंक्य रहाणे इकलौते बल्लेबाज रहे जिन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई. भारत के बड़े नाम- रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली अर्धशतक नहीं बना पाए.
मैच के बाद आईसीसी से बात करते हुए पोंटिंग ने मैच में दोनों टीमों के अहम खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चर्चा की.
पोंटिंग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि फाइनल में मुख्य अंतर यह रहा कि ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाई. स्मिथ ने इसका नेतृत्व किया.’ उन्होंने आगे कहा, ‘पहले दिन डेविड वॉर्नर ने शायद अपने 40 रन के लिए थोड़ी मेहनत की और वे परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहे थे. स्मिथ और हेड और गेंदबाजी यूनिट जिन्होंने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया. उनका खेल भी कमाल का था.’
पोटिंग ने आगे कहा, ‘यह मैच बहुत अच्छी भावना के साथ खेला गया और मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पिछले 5-6 साल में मुकाबले इसी भावना के साथ खेले जाते हैं. जैसाकि आप उम्मीद करते हैं मुकाबला काफी कड़ा रहा लेकिन आप देखिए कि वे खिलाड़ी किस तरह एक-दूसरे से बात करते हैं. यह कमाल का है.’