- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ricky Ponting: Rishabh Pant Capable Deputy For MS Dhoni
पोंटिंग बोले- रिषभ पंत विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे अच्छे विकल्प हैं
विश्व कप का आयोजन इस वर्ष 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होगा।
Published On Mar 16, 2019, 01:25 PM IST
Last UpdatedMar 16, 2019, 01:25 PM IST
MS-Dhoni-Rishabh-Pant @ pti (file image)
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत आगामी विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे अच्छे विकल्प हैं।
पढ़ें: ‘मजबूत मानसिकता की वजह से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज हैं विराट कोहली’
इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी जानी है। पोंटिंग ने कहा कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह भारतीय टीम में स्थान के प्रबल दावेदार हो जाएंगे।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में पंत के मैदान पर रहने के दौरान ‘धोनी, धोनी’ के नारे लगे थे।
पढ़ें: क्राइस्टचर्च फायरिंग की घटना पर बोले मोमिनुल हक ‘डर की वजह से हम सब रो रहे थे’
वेबसाइट ‘क्रिकबज’ ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, ‘मैं समझता हूं कि वास्तव में मेरे और अन्य प्रशिक्षकों के लिए यह एक बड़ा काम है कि हम पंत को पिछले दिनों जो हुआ उसे भुलाने में मदद करें। वह शायद भाग्यशाली थे कि यह चीज अंत के कुछ मैचों में हुई क्योंकि इस तरह के दबाव में पूरे पांच मैच खेलना मुश्किल होता और अब वह उस प्रतियोगिता में वापस आए गए हैं जिसमें उन्होंने पहले बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’
पोंटिंग ने कहा, ‘अगर वह हमारे लिए एक-दो गेम जीत सकते हैं तो सब कुछ भुला दिया जाएगा। मुझे भारतीय विश्व कप टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में उनसे बेहतर कोई नहीं दिखाई दे रहा।’
आईपीएल के 12वें संस्करण में पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच हैं।