लगातार हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स लेगी बड़ा फैसला, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता
IPL 2023: रिकी पोंटिंग का कटेगा पत्ता, दिल्ली कैपिटल्स के मालिक लेंगे बड़ा फैसला
दिल्ली कैपिटल्स के फ्रैंचाइजी टीम को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं. सबसे पहले गाज टीम के कोचिंग स्टाफ पर गिर सकती है. इसमें से भी मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की नौकरी खतरे में नजर आ रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आईपीएल के अगले सत्र में कम कोचिंग स्टाफ के साथ उतर सकता है जबकि इस सत्र के आखिर में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के भविष्य को लेकर फैसला किया जा सकता है.
जहां तक डेविड वॉर्नर (David Warner) का सवाल है तो वर्तमान सत्र में उन्होंने अभी तक टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए हैं और अगर वह खुद केवल बल्लेबाजी पर ही ध्यान केंद्रित करने का फैसला नहीं करते हैं तो उनका सत्र के आखिर तक कप्तान बने रहना तय है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
दिल्ली को मौजूदा आईपीएल में अभी तक अपने पांचों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अगर वह गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच हार जाता है तो फिर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगा.
दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान कोचिंग स्टाफ में क्रिकेट निदेशक के रूप में सौरव गांगुली, पोंटिंग (मुख्य कोच), जेम्स होप्स (सहायक कोच), अजीत आगरकर (सहायक कोच), शेन वॉटसन (सहायक कोच), प्रवीण आमरे (सहायक कोच), बीजू जॉर्ज (सहायक कोच) शामिल हैं.
TRENDING NOW
इस फ्रेंचाइजी पर नजर रखने वाले आईपीएल के एक सूत्र ने कहा,‘निश्चित तौर पर सत्र के बीच में कोई फैसला नहीं किया जाएगा लेकिन लगातार दो सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण फ्रेंचाइजी के दो सह मालिक जेएसडब्ल्यू और जीएमआर जब बैठक करेंगे तो सत्र के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाएगी.’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए निश्चित तौर पर अगले सत्र में इतना बड़ा कोचिंग स्टाफ नहीं होगा. इनमें से कुछ को हटाया जा सकता है.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.