- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ricky Ponting: Sandpaper gare happend due to lack of leadership in Australian team
सैंडपेपर विवाद पर पॉन्टिंग का नया बयान- स्मिथ की टीम में 'ना' कहने की हिम्मत नहीं थी
स्टीव स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा था।
Published On Feb 13, 2020, 06:04 PM IST
Last UpdatedFeb 13, 2020, 06:04 PM IST
स्टीव स्मिथ के साथ रिकी पॉन्टिंग (AFP)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग का मानना है कि स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम में ‘ना’ कहने की हिम्मत नहीं थी और इसलिए वो 2018 में केपटाउन में गेंद से छेड़खानी वाले विवाद में फंस गए। पॉन्टिंग के मुताबिक, न्यूलैंड्स में जो हुआ उसकी जमीन एक साल पहले से तैयार हो गई थी जब उन्हें राष्ट्रीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव की कमी खली थी।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पॉन्टिंग के हवाले से लिखा है, “मैं इस बात से काफी चिंतित था कि हमारी टीम से अनुभव बाहर जा रहा था। उसी समय अनुभवी खिलाड़ियों के जाने से एक खालीपन भी आ रहा था जिसके कारण वो न नहीं कह पा रहे थे।”
उन्होंने कहा, “अगर मैं केपटाउन के मसले को देखता हूं तो मैं नहीं समझता कि टीम में इस तरह के खिलाड़ियों न कहने वाले ज्यादा खिलाड़ी थे। चीजें पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर चली गई थीं।”
दक्षिण अफ्रीका में तूफान का सामना करने के लिए तैयार रहें स्मिथ वार्नर : जॉश हेजलवुड
दो बार के विश्व विजेता कप्तान ने कहा, “ये पूरी तरह बाहरी इंसान का नजरिया है। पिछले कुछ महीनों से पहले तक मेरा टीम से कोई लेना-देना नहीं था।”