×

बर्न्स ने 500 टेस्ट विकेटों के कगार पर पहुंच चुके ब्रॉड की सराहना की

इंग्लैंड टीम के सीनिर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 140 टेस्ट मैचों में कुल 499 विकेट ले लिए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - July 27, 2020 9:52 AM IST

इंग्लिश बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने 500 टेस्ट विकेट पूरे करने के करीब पहुंचे तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की सराहना की है। ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन 6 विकेट लिए, जिसके बाद टेस्ट क्रिकेट में उनके 499 विकेट पूरे हो गए हैं।

सलामी बल्लेबाज ने इस बारे में कहा, “500 टेस्ट विकेट हासिल करना बेहतरीन उपलब्धि है।” ब्रॉड जेम्स एंडरसन, ग्लेन मैग्रा और कर्टनी वॉल्श के बाद टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले चौथे तेज गेंदबाज होंगे।

बर्न्स ने कहा, “मैं गली पर खड़ा रहूंगा और उम्मीद करूंगा कि अगर उसे किनारा मिले तो मैं कैच पकड़ सकूं। ये एक अच्छी जगह है खड़े होने के लिए, जब वो इस तरह से गेंदबाजी कर रहा हो तो। आपको लगता है कि हर गेंद आपकी तरफ आ रही है। हम उसे कैच करने के लिए वहां खड़े रहेंगे।”

स्‍टुअर्ट ब्रॉड की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्‍टइंडीज हुआ चित, इंग्‍लैंड की मुट्ठी में आया मैच

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड के दिए 399 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 रन पर 2 विकेट खो दिए थे।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरी पारी में 226/2 के स्कोर पर घोषित की। इस बर्न्स ने 90 रनों की पारी खेली थी और अर्धशतक जड़ने वाले डॉमिनिक सिबले के साथ मिलकर 114 रनों की साझेदारी बनाई थी।