• Home
  • News
  • Right handed Joe Root decided to randomly face one of Zahid Mehmood’s deliveries left handed

रावलपिंडी टेस्ट में दिखा अजीबोगरीब नजारा, बाएं हाथ से शॉट लगाने लगा ये राइट हैंड बल्लेबाज

जो रूट से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलीम मलिक ने 1986 में फैसलाबाद टेस्ट में ऐसा ही किया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 04, 2022, 05:10 PM IST

Published On Dec 04, 2022, 05:10 PM IST

Last UpdatedDec 04, 2022, 05:10 PM IST

Twitter

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं और रावलपिंडी में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। इस पहले टेस्ट मैच की पिच अभी तक बल्लेबाजों के हक में रही है। यही वजह है कि दोनों ही टीमों के ओर से कुल मिलाकर 7 शतक आ चुके हैं जिसमें से 4 इंग्लिश बल्लेबाजों ने पहली पारी में लगाए। रावलपिंडी की पिच इस कदर बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो रही है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट एक ओवर में तो बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करने लगे।

ये नजारा देखने को मिला इंग्लैंड की दूसरी पारी के 23वें ओवर में जब जाहिद महमूद अपना छठा ओवर फेंकने आए। ओवर की दूसरी ही गेंद पर रूट ने बाएं हाथ से शानदार स्वीप शॉट खेला। ये शॉट मिडविकेट पर खड़े नसीम की ओर गया लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया। इस तरह रूट को 52 रन के स्कोर पर जीवनदान मिल गया। इसके बाद रूट ने कोई जोखिम नहीं लिया और चौथी गेंद से दाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करने लगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

जो रूट से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलीम मलिक ने 1986 में फैसलाबाद टेस्ट में ऐसा ही किया था। सुनील गावस्कर ने 1981-82 में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ बाएं हाथ से बल्लेबाजी की थी।

जो रूट आखिरकार 73 रन के स्कोर पर जाहिद महमूद का ही शिकार बने। रूट ने 69 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से ये पारी खेली। पहली पारी में 657 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी 264/7 के स्कोर पर घोषित कर दी। पाकिस्तान ने पहली पारी में 579 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

 

 

Editor's Pick