add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा- पैट कमिंस को टेस्ट कप्तान बनाए जाने का सही समय

साल 2017 के सेक्सटिंग विवाद की वजह से विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन ने टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 22, 2021 6:54 PM IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क (Michael Clarke) को लगता है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) को टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने का समय सही है। उन्होंने आगे कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ी कमिंस को कप्तानी करने में उनकी मदद कर सकते हैं।

बता दें कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन (Tim Paine) एक विवाद के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए, कमिंस को एशेज में ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाए जाने की बात चल रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले कुछ दिनों में, कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कमिंस को उपकप्तान से कप्तान बनाने के लिए कहा था। अब इस सूची में कमिंस का समर्थन करने वाले क्लार्क नए सदस्य बन गए हैं।

क्लार्क ने स्काई स्पोर्ट्स रेडियो पर कहा, “अगर हमारे पास तीन या पांच साल होते तो हम इस पर विचार कर सकते थे। लेकिन टीम में इतने सीनियर खिलाड़ी होने पर मुझे लगता है कि यह उनके लिए कप्तान बनने का सही समय है। क्योंकि वे उनकी मदद कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक खेले हैं। वे उनकी मदद कर सकते हैं।”