add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: PSL का सबसे तेज शतक जड़ रूसो ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, जमकर किया डांस

PSL 2023 में बाबर की टीम पेशावर जल्मी ने लगातार दूसरी बार 240 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन अपनी हार को नहीं टाल सकी.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 11, 2023 12:25 PM IST

पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलते हुए साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज राइली रूसो धमाल मचा रहे हैं. रूसो ने पेशावर जाल्मी के खिलाफ 51 गेंदों पर 121 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस पारी के दौरान रूसो ने PSL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा किया. उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों पर तूफानी शतक पूरा किया. इस तरह रूसो ने PSL में सबसे तेज शतक लगाने का अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

रावलपिंडी स्टेडियम में 10 मार्च को खेले गए इस मुकाबले में राइली रूसो उस वक्त क्रीज पर उतरे जब दूसरे ही ओवर में कप्तान मोहम्मद रिजवान पवेलियन लौट गए. रूसो ने महज 17 गेंदों में 50 रन पूरे किए. ये PSL में संयुक्त रुप से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है. अर्धशतक पूरा करने के बाद भी रूसो नहीं रूके और मैदान के चौरों तरफ चौके-छक्के की बौछार करते हुए 16वें ओवर में अपना सबसे तेज शतक जड़ने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. इससे पहले रूसो के ही नाम PSL का सबसे तेज सैकड़ा जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज था. उन्होंने PSL 2020 में क्वेटा के खिलाफ 43 गेंदों में शतक ठोकने का कारनामा किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रूसा का शतक जमाने का बाद डांस के जरिए सेलिब्रेट करने का अंदाज भी लोगों को खूब भाया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. रूसो के इस तूफानी शतक के दम पर मुल्तान ने 243 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य भी हासिल कर लिया.मुल्तान ने 5 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की. इसके साथ ही मुल्तान ने PSL में सबसे बड़े सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. मुल्तान की इस जीत में रूसो ने 51 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 12 चौके और 8 छक्के निकले. वहीं, कायरन पोलार्ड ने 25 गेंदों पर 52 रन कूटे.

 

PSL 2023 में बाबर की टीम पेशावर जल्मी ने लगातार दूसरी बार 240 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन अपनी हार को नहीं टाल सकी. मुल्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले बाबर की टीम को 240 रनों का स्कोर खड़ा करने के बावजूद क्वेटा ग्लेडिएटर्स के हाथों 8 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.