add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

11 चौके, 04 छक्के... 60 बॉल में 106 रन, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह ने मचाया कोहराम

रिंकू ने 60 गेंद में नाबाद 106 रन बनाए तो वहीं आर्यन जुयाल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंद में 134 रन की पारी खेली, जिससे यूपी ने चंडीगढ़ को 227 रन के बड़े अंतर से मात दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 26, 2025 10:43 PM IST

Rinku Singh Century: टी20 विश्व कप के लिए चुने गए भारतीय स्टार रिंकू सिंह का शानदार फॉर्म जारी रहा. रविवार को उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में विस्फोटक शतक जड़ा, उनके अलावा आर्यन जुयाल ने भी शतकीय पारी खेली जिससे उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में चंडीगढ़ को 227 रन से करारी शिकस्त दी.

रिंकू ने 60 गेंद में नाबाद 106 रन बनाए तो वहीं जुयाल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंद में 134 रन की पारी खेली, विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी 57 गेंद में तेजी से 67 रन जोड़ते हुए योगदान दिया जिससे उत्तर प्रदेश ने चार विकेट पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जीशान अंसारी ने गेंद से किया कमाल

इसके बाद गेंदबाजों ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. लेग स्पिनर जीशान अंसारी (29 रन देकर चार विकेट) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में लगातार दूसरी दफा चार विकेट हासिल किए जबकि चंडीगढ़ की टीम 29.3 ओवर में सिर्फ 140 रन पर ढेर हो गई. अन्य स्पिनरों विप्रज निगम (35 रन देकर दो विकेट) और प्रशांत वीर (11 रन देकर एक विकेट) ने भी अच्छा साथ दिया जिससे उत्तर प्रदेश ने हर विभाग में दबदबा दिखाया.

इससे पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी के तीसरे ओवर में आउट होने के बाद जुयाल और जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. जुयाल ने अपनी पारी के दौरान आठ छक्के और सात चौके जड़े.

VIDEO: कैच लेने के प्रयास में बुरी तरह चोटिल हुआ KKR का स्टार खिलाड़ी, इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

आखिरी के ओवर्स में रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिंकू ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की, उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था. पहले उन्होंने जुयाल के साथ अहम साझेदारी की और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के नए खिलाड़ी प्रशांत वीर के साथ मिलकर सिर्फ 35 गेंद में 63 रन जोड़कर टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचाया, यह प्रदर्शन भारत के लिए भी अच्छा संकेत है क्योंकि रिंकू को टी20 टीम में ‘फिनिशर’ के रूप में चुना गया है.

इनपुट- भाषा