रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन, टी-20 वर्ल्ड कप के बीच आई बुरी खबर
रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन, टी-20 वर्ल्ड कप के बीच आई बुरी खबर
रिंकू सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले मंगलवार को अस्पताल जाकर पिता का हालचाल जाना था. उन्होंने कई घंटे पिता के साथ बिताए थे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 27, 2026 11:57 AM IST
Rinku Singh father
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच बुरी खबर आई है, भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है. वह लीवर कैंसर के चौथे स्टेज में थे. रिंकू सिंह पिता के बीमार होने के बाद चेन्नई में टीम का साथ छोड़कर अस्पताल भी गए थे, जहां से वापस आकर वह बुधवार को वापस टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे, हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्हें मौका नहीं मिला, मगर वह बतौर फील्डर मैदान पर नजर आए थे.
रिंकू सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले मंगलवार को अस्पताल जाकर पिता का हालचाल जाना था. उन्होंने कई घंटे पिता के साथ बिताए और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी भी ली थी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
लीवर कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह लीवर कैंसर से जूझ रहे थे, वह स्टेज-4 लिवर कैंसर (liver cancer) से पीड़ित थे और पिछले डेढ़ साल से उनका इलाज चल रहा था. 24 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया.
अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. निधन की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, सुबह लगभग 5 बजे उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि हुई. इसके बाद परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर घर के लिए रवाना हो गए.
रिंकू सिंह के पिता के निधन पर कई क्रिकेटर्स ने दुख जताया है. हरभजन सिंह ने लिखा, रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा, भले ही वह T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी ज़िम्मेदारियों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे. मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं. वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को हिम्मत और शक्ति दें.
Pained to learn about the demise of Shri Khanchand Singh Ji, father of Rinku Singh. This must be an especially difficult time for Rinku and his family, even as he remains committed to his responsibilities during the T20 World Cup. My heartfelt thoughts and prayers are with him…
रिंकू सिंह के परिवार में पांच भाई हैं और उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, इसलिए सभी भाई पिता का हाथ बंटाते थे, वे लोग बाइक पर दो-दो सिलेंडर रखकर घरों और होटलों में गैस सिलेंडर पहुंचाते थे. क्रिकेट खेलने के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, मोहल्ले के दोस्तों के साथ मिलकर पैसे इकट्ठा कर गेंद खरीदी जाती थी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.