add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WATCH: पावरप्ले में गेंदबाजी करने उतरे रिंकू सिंह, पहली बॉल पर किया कमाल

रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स ने समीर रिजवी की कप्तानी वाली कानपुर सुपरस्टार्स को पहले मैच में 86 रन के बड़े अंतर से हराया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 18, 2025 3:42 PM IST

Rinku Singh first ball Wicket: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को होना है. रिंकू सिंह के एशिया कप टीम में चयन को लेकर सस्पेंस जारी है. इस बीच रिंकू सिंह ने यूपी टी-20 लीग 2025 के ओपनिंग मैच में गेंदबाजी में कमाल दिखाया है. उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी की और ओवर की पहली ही बॉल पर बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई.

यूपी टी-20 लीग की रविवार को शुरुआत हुई. पहले मैच में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स का सामना समीर रिजवी की कप्तानी वाली कानपुर सुपरस्टार के साथ हुआ. इस मैच में मेरठ मावेरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर सुपरस्टार के सामने जीत के लिए 226 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में कानपुर सुपरस्टार की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 139 रन ही बना सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली बॉल पर रिंकू सिंह ने लिया विकेट

226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर सुपरस्टार ने तीसरे ओवर में यश गर्ग (04) के रुप में पहला विकेट गंवाया. चौथे ओवर की शुरुआत रिंकू सिंह ने की और उन्होंने पहली ही बॉल पर आदर्श सिंह (01) को बोल्ड कर दिया. रिंकू सिंह ने दो ओवर की गेंदबाजी की. वह चौथे ओवर के बाद आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए. उन्होंने दो ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिए.

माधव कौशिक ने खेली विस्फोटक पारी

मेरठ मावेरिक्स के लिए माधव कौशिक ने विस्फोटक बल्लेबाजी की. उन्होंने 31 बॉल में नाबाद 95 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 10 चौके और सात छक्के लगाए. उनके अलावा ऋतुराज शर्मा ने 36 बॉल में नाबाद 60 रन (04 चौके, 04 छक्के) की पारी खेली. मेरठ मावेरिक्स की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 225 रन बनाए. अक्षय दुबे ने 26 बॉल में 44 रन (02 चौके, 04 छक्के) और स्वास्तिक चिकारा ने 19 रन (27 गेंद) का योगदान दिया. रिंकू सिंह को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका.

कानपुर सुपरस्टार के लिए समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, वहीं प्रियांशु गौतम ने 20 बॉल में 34 रन की पारी खेली.