बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान, रिंकू सिंह को भारत 'ए' टीम में मिली जगह

Rinku Singh India A Squad: रिंकू सिंह ने टी-20 के बाद वनडे क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. बीसीसीआई अब उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में आजमाना चाहती थी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 23, 2024, 02:15 PM IST

Published On Jan 23, 2024, 02:15 PM IST

Last UpdatedJan 23, 2024, 02:15 PM IST

Rinku Singh

(Photo-KKR Twitter)

नई दिल्ली. टी-20 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज रिंकू सिंह को इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ अहमदाबाद में बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए मंगलवार को भारत ‘ए’ टीम में शामिल किया गया. टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की झलक दिखा चुके मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वनडे में डेब्यू किया था और दो मैच में 17 और 38 रन बनाए थे.

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 44 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें 57.57 की औसत से 3109 रन बनाए हैं. भारत ए ने पिछले सप्ताह इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहला चार दिवसीय मैच ड्रॉ कराया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिंकू सिंह का होगा इम्तिहान

रिंकू सिंह ने टी-20 के बाद वनडे क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. बीसीसीआई अब उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में आजमाना चाहती थी, इसी वजह से उन्हें भारत ए के खिलाफ मौका दिया गया है. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अगर रिंकू सिंह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें टीम इंडिया में भी आने वाले दिनों में जगह मिल सकती है.

भारत ‘ए’ टीम:

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल और रिंकू सिंह.

Editor's Pick