मुझे नहीं पता... टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह का पिता के लिए इमोशनल पोस्ट
मुझे नहीं पता... टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह का पिता के लिए इमोशनल पोस्ट, पढ़कर रो देंगे आप
रिंकू सिंह के पिता का 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था. वह लीवर कैंसर से पीड़ित थे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 10, 2026 9:29 PM IST
Rinku Singh Emotional Post
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम की इस जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है. टी-20 वर्ल्ड कप के बीच हालांकि उस वक्त बुरी खबर आई, जब क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने पिता को खो दिया. अब टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने पिता खानचंद सिंह को इमोशनल श्रद्धांजलि दी है.
रिंकू सिंह के पिता का 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था. वह लीवर कैंसर से पीड़ित थे. रिंकू सिंह ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ भारत के T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच के बाद अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और फिर सुपर आठ स्टेज में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ ज़रूरी मैच के लिए कोलकाता में टीम के साथ जुड़े.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद रिंकू ने एक पोस्ट शेयर किया. रिंकू ने लिखा कि अपने पिता से बात किए बिना एक भी दिन अधूरा लगता है, और वह उनके बिना आगे की ज़िंदगी की कल्पना करने में भी मुश्किल महसूस करते हैं.
‘खुशी के हर छोटे-बड़े पल में मुझे आपकी कमी महसूस होगी’
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, मैंने आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं बिताए, मुझे नहीं पता कि आपके बिना ज़िंदगी कैसे आगे बढ़ेगी, लेकिन मुझे पता है कि मुझे हर कदम पर आपकी ज़रूरत होगी. आपने मुझे हमेशा सिखाया कि फ़र्ज़ सबसे पहले आता है, इसलिए मैदान पर मैं सिर्फ़ आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था अब जब आपका सपना पूरा हो गया है… काश आप मेरे साथ होते, खुशी के हर छोटे-बड़े पल में मुझे आपकी कमी महसूस होगी, मैं आपको बहुत मिस करूंगा, पापा.
रिंकू सिंह ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सिर्फ़ पांच मैच खेले,जहां उन्होंने रनों के लिए संघर्ष किया और सिर्फ़ 24 रन बनाए, जिसमें सुपर आठ में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ एक डक भी शामिल है. प्रोटियाज़ के ख़िलाफ़ हार के बाद रिंकू सिंह को टीम से बाहर कर दिया और संजू सैमसन को उनकी जगह प्लेइंग-11 में जगह मिली. संजू ने सुपर 8, सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में लगातार मैच में तीन अर्धशतक लगाया और टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.