IPL 2024: 'सॉरी यार...ज्यादा तो नहीं लगी', रिंकू सिंह ने मांगी 'छोटू' से माफी

रिंकू सिंह प्रैक्टिस कर रहे थे. उन्होंने एक लंबा शॉट खेला. और वह जाकर एक छोटे बच्चे के सिर पर लगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 12, 2024, 03:01 PM IST

Published On Mar 12, 2024, 03:01 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2024, 03:01 PM IST

rinku-singh-1

rinku-singh-1

नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2024) की तैयारियों में जुटी है. टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) भी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. ऐसे ही एक प्रैक्टिस सेशन (KKR Practice) के दौरान रिंकू सिंह के बल्ले से निकला शॉट एक युवा उभरते हुए खिलाड़ी को जाकर लगा.

KKR ने 12 मार्च, मंगलवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बल्लेबाज को बल्ले से शॉट मारने के फौरन बाद बच्चे के पास जाकर माफी मांगते हुए दिखाया गया है. रिंकू के साथ केकेआर के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर भी मौजूद थे. उन्होंने उस बच्चे को कोलकाता नाइट राइडर्स की हैट भी दी. रिंकू ने बच्चे के लिए उस टोपी पर ऑटोग्राफ भी दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिंकू ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. उत्तर प्रदेश के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बतौर फिनिशर कई उपयोगी पारियां खेली थीं. उन्होंने लोअर मिडल-ऑर्डर में आकर कमाल की बल्लेबाजी की. रिंकू के उस प्रदर्शन ने उन्हें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया. और इसके बाद उन्हें भारतीय टीम ने भी फिनिशर के तौर पर आजमाया. जिसमें रिंकू ने प्रभावी खेल दिखाया.

भारतीय टीम में डेब्यू के बाद से रिंकू ने वह भूमिका बहुत अच्छी तरह निभाई है. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 15 मैचों में 356 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 176.23 का है. रिंकू का टी20 इंटरनैशनल में बल्लेबाजी औसत 89 का है. अपने करियर में वह दो इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी भी लगा चुके हैं.

रिंकू को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप एक जून से वेस्टइंडज और संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्शन काफी हद तक आईपीएल में प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा. भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ही वर्ल्ड कप में उतरेगी.

आईपीएल की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा. यह मैच कोलकाता में खेला जाएगा. वहीं 29 मार्च को टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु में भिड़ेगी. 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में उसका मुकाबला होगा. आईपीएल का बाकी शेड्यूल चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद किया जाएगा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick